{"_id":"5837c6bd4f1c1b983513ba16","slug":"rebellion-in-chandigarh-bjp-harmohan-dhawan-refuse-to-do-publicity-in-nagar-nigam-election","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एमसी चुनावः BJP में बगावत तेज, हरमोहन धवन की चौंकाने वाली घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमसी चुनावः BJP में बगावत तेज, हरमोहन धवन की चौंकाने वाली घोषणा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 25 Nov 2016 04:38 PM IST
विज्ञापन
हरमोहन धवन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा में टिकट घोषणा के बाद बगावत के सुर तेज हो गए हैं। हरमोहन धवन ने बड़ी चौंकाने वाली घोषणा की है। वीरवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन ने कहा कि वे चुनाव में प्रचार नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि टिकट बंटवारे में प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन की चली है, इसलिए वे स्वयं चुनाव प्रचार करें।
अमर उजाला से बातचीत में हरमोहन धवन ने कहा, ‘टिकट वितरण में उनकी कोई राय नहीं ली गई। चंडीगढ़ की चुनाव प्रभारी सरोज पांडेय से बात हुई थी। सरोज पांडेय ने कहा कि वे बैठक में नहीं आ पाएंगे तो अपना प्रतिनिधि भेजें। मैंने देवेंद्र औलख को भेजा लेकिन उन्हें बैठक में नहीं जाने दिया गया।’
हरमोहन धवन ने कहा कि जिस दिन राष्ट्रीय अध्यक्ष चंडीगढ़ आए थे उस दिन यूटी गेस्ट हाउस में बैठक हुई थी। बैठक में हर वार्ड से तीन तीन नाम शार्टलिस्ट किए गए थे। कोई नाम फाइनल नहीं था। दिल्ली में होनेवाली बैठक के बारे में उन्हें अंतिम समय में बताया गया।
विज्ञापन
रत्तू ने संगठन मंत्री से की शिकायत
पार्षद रजिंदर कौर रत्तू वीरवार को प्रदेश कार्यालय कमलम में कड़े तेवर में दिखी। उन्होंने मेयर अरुण सूद और संगठन मंत्री दिनेश कुमार से कहा,‘ राजेश कालिया और अनिल दुबे को टिकट काटो। ये लोग पार्टी के लिए ठीक नहीं हैं। किस मुंह से पार्टी के लिए वोट मांगने जाऊंगी। यदि इनका टिकट नहीं काटा गया तो वे पार्टी छोड़ देंगी।’ रत्तू के कड़ा तेवर देखकर पार्टी के नेता अन्य उम्मीदवार व कार्यकर्ता हैरान थे।
टिकट का बंटवारा पार्टी का निर्णय है। टिकट में अब किसी प्रकार का बदलाव नहीं होगा। यह चुनाव कमेटी का निर्णय है। जो भी विद्रोह करेगा वह पार्टी से बाहर हो जाएगा। दिल्ली में होनेवाल बैठक की सूचना सभी को दी गई थी। दिल्ली से बुलावा था। सभी को संदेश पहुंच गया था।
-संजय टंडन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष