{"_id":"3272e02848817d77a9b1480d9d571fec","slug":"real-estate-show-at-himachal-bhawan-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर की तलाश है तो 28-29 जून को आएं यहां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर की तलाश है तो 28-29 जून को आएं यहां
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 19 Jun 2014 03:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपको घर की तलाश है तो 28 और 29 जून को सिटी ब्यूटीफुल के हिमाचल भवन पहुंचे। यहां नार्थ इंडिया रियल एस्टेट शो का आयोजन सुबह दस बजे से शाम सात बजे तक किया जाएगा।
विज्ञापन
इसमें उत्तर भारत के बिल्डर्स और डवलपर्स हिस्सा लेंगे। यह डवलपर्स चंडीगढ़, लुधियाना हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और एनसीआर दिल्ली में अपनी प्रॉपर्टी का प्रदर्शन करेंगे। एस्टेट एवेन्यू की ओर से अपनी तरह के पहले रियल एस्टेट कोलोक्विम-14 को प्रजेंट किया जाएगा।
विज्ञापन
शो के दौरान रियल एस्टेट इंडस्ट्री, इंटरनेशनल प्रॉपर्टी कंसलटेंट फर्म, टाम मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट और सपोर्ट सर्विस प्रोवाइडर्स जैसे विषयों पर चर्चा होगी। इसमें इंटीग्रेटेड टाउनशिप एन आइडियल डेफिनेशन, एन आल्टरनेट लैंड पॉलिसी-2014 जोओआई बिल, गुजरात और हरियाणा एक्ट के मुख्य बिंदुओं पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
मॉल कैसे होने चाहिए इस पर भी मंथन होगा। रियल एस्टेट इनफारमेशन में अग्रणी एस्टेट एवेन्यू के एडिटर इन चीफ और पबलिर्स सूरज शर्मा ने बताया पहले दिन के कार्यक्रमों का समापन नार्थ इंडिया रियल एस्टेट अवार्ड-14 के साथ होगा। इसका आयोजन सेक्टर-35 स्थित होटल जेडब्ल्यू मैरिएट में शाम सात बजे शुरू होगा।