फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   reach tagore theatre to give suggestions for smart city

स्मार्ट सिटी पर आप देंगे सुझाव तो पूरा देश देखेगा

Thu, 20 Aug 2015 01:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 20 Aug 2015 01:54 PM IST
विज्ञापन
reach tagore theatre to give suggestions for smart city

स्मार्ट सिटी मिशन पर अगर आपके कुछ सवाल हैं या फिर आप भी अपना सुझाव देना चाहते हैं, तो 24 अगस्त को दोपहर 3 बजे सेक्टर-18 के टैगोर थिएटर में पहुंच जाएं। यहां प्रशासन और नगर निगम की ओर से एक विशाल आयोजन किया जा रहा है।

विज्ञापन


स्मार्ट सिटी मिशन के स्टेज-2 के तहत शहरवासियों की राय भी ली जाएगी। इसमें रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य, सीनियर सिटीजन, छात्र, जनप्रतिनिधियों को बुलाया गया। सलाहकार विजय देव के अलावा अन्य अधिकारी यहां मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


इस मौके पर लोगों को बताया जाएगा कि वह किस तरह से अपने स्मार्ट सुझाव प्रशासन में जमा करवा सकते है। इस आयोजन के लाइव टेलीकास्ट के लिए प्रशासन का दूरदर्शन के साथ भी समझौता हुआ है। इसके बाद ही वेब पोर्टल डब्ल्यूडब्ल्यू डॉट माई गवर्नमेंट डॉट इन में भी वेबकास्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह इस तरह का देशभर में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत पहला आयोजन होने जा रहा है जो राष्ट्रीय स्तर पर लाइव टेलीकास्ट होगा। चंडीगढ़ 100 स्मार्ट सिटी की दौड़ में तो शामिल हो गया है, लेकिन उक्त सभी प्रयास पहली 20 सिटी में शामिल होने केलिए किया जा रहा है। जिसका निर्णय केंद्र सरकार की ओर से किया जाना है।


अधिकारियों के अनुसार स्मार्ट बनाने के प्रस्ताव के लिए शहरवासियों का अहम रोल है इसलिए उनके सुझाव के आधार पर ही स्मार्ट सिटी मिशन को कामयाब बनाया जाएगा। नगर निगम के अनुसार इस आयोजन में भाग लेने वाले लोगों को जल्द ही इसकी जानकारी भेज दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed