फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Re-Opening of Sukhna Lake, Chandigarh

सुखना लेक खुली तो ऐसे बयां हुई लोगों की खुशी

Mon, 19 Jan 2015 09:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 19 Jan 2015 09:33 AM IST
विज्ञापन
Re-Opening of Sukhna Lake, Chandigarh

सिटी की लाइफ लाइन कही जाने वाली सुखना लेक पर अब आपको प्रशासक के एडवाइजर विजय कुमार देव भी सैर करते नजर आएंगे। आपको शायद मालूम हो या नहीं, पर एडवाइजर देव की फिटनेस का राज उनकी सैर, स्पोर्ट्स और हेल्दी फूड में छिपा है।

विज्ञापन


अब सुखना खुल गई है तो वह भी यहां सैर करेंगे। उन्होंने अमर उजाला से खास बातचीत में कहा कि जब वह चंडीगढ़ आए तो उन्हें सुखना लेक बंद मिली। दुख हुआ। स्वास्थ्य सबके लिए आवश्यक है।
विज्ञापन


ट्रैकिंग, मार्शल आर्ट और अन्य गेम्स में उनकी दिलचस्पी है। फिटनेस तो अपने हाथ में है। आप फिट रहेंगे तो मस्त रहेंगे। यदि सैर नहीं करेंगे तो नुकसान होगा। रेंग-रेंगकर जीना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


देव ने कहा कि सुखना लेक का एरिया न सिर्फ प्राकृतिक है, बल्कि सेहत के लिए मुफीद भी। वह 19 जनवरी से सुखना लेक पर सैर करने के लिए जाएंगे।

सुखना खुली तो रूह को मिला सुकून

Re-Opening of Sukhna Lake, Chandigarh

करीब डेढ़ साल से मैं सुखना पर सैर को जाता रहा हूं। सुखना बंद होने की बात से काफी निराश हुई थी। उसके बाद से ही फ्रेगरेंस गार्डन में सैर करने लगा। अब सुखना खुलने की खबर ने रूह को सुकून पहुंचाया है। फिर से हर सुबह की शुरुआत सुखना पर ही होगी।
कृष्णपाल सिंह, एक्सईएन, हार्टीकल्चर विभाग

सुखना जीवन का अभिन्न हिस्सा रही है। मेरा इससे दिल का रिश्ता रहा है। सुखना की खूबसूरती को बढ़ाने वाली बतखों को एवॉयरमेंट सोसायटी ऑफ इंडिया ही लेकर आई थी। सोसायटी ही बतखों को दाना डालती थी। अपने बच्चों की तरह पाली गई उन बतखों केबिना लेक को देखना बड़ा मुश्किल होगा।
डॉ. एचएस हांडा, प्रेजिडेंट, एवॉयरमेंट सोसायटी ऑफ इंडिया

काफी समय से लेक बंद रहने से सिटी के लोगों के साथ ही पर्यटकों को भी काफी मायूसी हुई है। सोमवार से सुखना लेक खुलने से लोग बहुत उत्साहित हैं। सुबह मार्निंग वॉक करने वाले लोग काफी खुश हैं। इसके अलावा सभी दुकानों और सिटको के रेस्टोरेंट को पूरी तरह से तैयार कर लिया गया है। लोगों को यहां पहले की तरह खाने के आइटम मिल सकेंगे।
- एके मल्होत्रा, जीएम टूरिज्म, सिटको

सुखना लेक पर एक महीने एंट्री बैन रहना काफी दुखद रहा। बीती बातों को भूलकर आज से हम सुखना पर नई सुबह की शुरुआत करेंगे।
केएन पाठक, पूर्व उपकुलपति, पंजाब यूनिवर्सिटी

एक महीने बाद करूंगा सुखना से सनसेट का दीदार

Re-Opening of Sukhna Lake, Chandigarh

सुखना लेक से कई लोग भावनात्मक रूप से जुड़े हैं। इनमें से एक हैं हरियाणा पीडब्ल्यूडी के एसडीओ एसएस पुनिया। वह रोजाना सुखना के रेगुलेटरी एंड से सनसेट का दीदार करते थे, लेकिन सुखना बंद होने के बाद से मायूस हो गए थे।

इस बीच सनसेट देखने के लिए कभी पार्क जाते तो कभी दूसरी जगह, लेकिन सुखना जैसी संतुष्टि उन्हें नहीं मिल पा रही थी। सुखना पर एंट्री खुलने के एक दिन पहले रविवार को एसएस पुनिया लेक पर पहुंचे।

अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने बताया कि जब से उन्हें पता चला कि सुखना खुल रही है, तब से वे अपने आपको सुखना आने से रोक नहीं पा रहे थे। रविवार शाम को वह सुखना को देखने चले आए। उन्होंने बताया कि सुखना के बिना वाकई उनका जीवन अधूरा था।

सुखना को एक महीना खूब मिस किया

Re-Opening of Sukhna Lake, Chandigarh

तीस वर्ष से लगातार सुखना पर सैर के लिए जाता रहा हूं। एक महीने सुखना को बहुत मिस किया। सुखना पर नहीं जाने से ऐसा लगता था जैसे कि जिंदगी में कुछ अधूरा है। अब काफी प्रसन्नता हो रही है कि फिर से लेक पर घूम सकेंगे। पूरे शहर में पार्क हैं, ग्रीन बेल्ट हैं, लेकिन सुखना पर सैर करने का आनंद ही कुछ और है।
पवन कुमार बंसल, पूर्व केंद्रीय मंत्री

मैं काफी खुश हूं। सर्दी-गर्मी या बरसात हर दिन शाम को सुखना पर सैर के लिए जाता था। एक महीने से ऐसा लग रहा था जैसे कि सैर ही नहीं की। दिन भर की थकान के बाद शाम को सुखना लेक पर घूमने का आनंद कभी नहीं भूलाया जा सकता है। अब सोमवार से एक बार फिर से सैर शुरू करूंगा।
डॉ हुकम चंद, प्रधान, सरपंचों की को-आर्डिनेशन कमेटी

सोमवार से लेक पर फिर सैर करने का मौका मिलेगा। लेक के बंद होने की वजह से लेजर वैली में सैर करते थे। पर, लेक की सैर का अपना अलग ही मजा है। सुखना लेक सिटी ब्यूटीफुल की लाइफ लाइन है।
एचएस लक्की, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, चंडीगढ़

फिर से फिल्म की शूटिंग कर सकेंगे

Re-Opening of Sukhna Lake, Chandigarh

मैं रोजाना सुखना लेक पर सैर के लिए जाती हूं। एक माह में रूटीन बिगड़ गया है। वास्तव में सैर के लिए इससे बेहतर जगह कोई नहीं है।  
- अदिति शर्मा, एक्ट्रेस, चंडीगढ़

हमारे लिए सुखना प्राइम लोकेशन है। अब हम यहां दोबारा से शूटिंग कर सकेंगे।
- दर्शन औलख, लाइन प्रोड्यूसर

सुखना लेक पर सैर का मजा ही अलग है। चंडीगढ़ व्यापार मंडल के सदस्यों के साथ मैं अक्सर वहां जाता रहा हूं। एक माह में कई बदलाव आ गए।
- चरंजीव सिंह, अध्यक्ष, चंडीगढ़ व्यापार मंडल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed