{"_id":"57644ce54f1c1b515911bbb4","slug":"rdt-results-of-rapid-test-for-dengue-will-be-ban-by-central-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू है या नहीं अब सरकारी लैब की जांच रिपोर्ट ही होगी मान्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू है या नहीं अब सरकारी लैब की जांच रिपोर्ट ही होगी मान्य
आशीष वर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 18 Jun 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
ब्लड टेस्ट
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेंगू सीजन से निपटने के लिए चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। विभाग रैपिड टेस्ट आरडीटी के रिजल्ट को बैन करने की तैयारी में है। इस टेस्ट से डेंगू को कंफर्म नहीं माना जाएगा। इसे संभावित डेंगू की श्रेणी में रखा जाएगा। उसके बाद डेंगू के सैंपल को सिरोलॉजिकल टेस्ट के लिए सरकारी सेंटरों में भेजा जाएगा। सरकारी सेंटरों में डेंगू कंफर्म के लिए एलाइजा या एनएसवन तकनीक से टेस्ट किया जाएगा। यदि यहां से कंफर्म रिपोर्ट आती है, तभी डेंगू कंफर्म माना जाएगा।
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से नौ जून को सभी प्रदेशों को डेंगू की एक नई नोटिफिकेशन भेजी गई हैं। उसमें निर्देश दिया गया है कि डेंगू को रोकने के लिए उचित कदम उठाए जाएं। आरडीटी से डेंगू टेस्ट मान्य नहीं होंगे। इसके बाद अब चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग सभी प्राइवेट लैब को नोटिस भेजकर आरडीटी टेस्ट के रिजल्ट को बैन करने की तैयारी में है। यदि कोई इस विधि से डेंगू कंफर्म करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी हो सकती है।
विज्ञापन
आरडीटी नहीं देता सटीक रिपोर्ट
विभाग के विशेषज्ञों ने बताया है कि आरडीटी डेंगू की सटीक रिपोर्ट नहीं देता है। यदि किसी मरीज को एक साल पहले भी डेंगू हुआ होगा तब भी आरडीटी डेंगू कंफर्म कर देता है। अक्सर देखा गया है कि आरडीटी से डेंगू कंफर्म होने के बाद सिरोलॉजिक्ल टेस्ट कराने पर डेंगू नहीं निकलता है। इससे पेशेंट बेवजह परेशान होते हैं और प्राइवेट लैब वाले मरीजों को जबरदस्त तरीके से ठगते हैं।
विज्ञापन
मरीजों को ही होगा फायदा
एंटी मलेरिया अधिकारी डा. गौरव अग्रवाल ने कहा कि नए नियमों से मरीजों को ही फायदा होगा। प्राइवेट लैब भी आरडीटी वाले सैंपल भी सरकारी अस्पतालों में भेजेंगे। ऐसे में मरीज सीधे सरकारी अस्पताल में जाकर मुफ्त में टेस्ट करवा सकेंगे। सरकारी संस्थानों में सिरोलॉजिकल टेस्ट पीजीआई, जीएमसीएच 32, जीएमएसएच 16 और मनीमाजरा में होने हैं। प्राइवेट अस्पतालों और लैब को भी निर्देश दिए गए हैं कि डेंगू का कोई पाजीटिव या संभावित केस आता है तो उसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को देना अनिवार्य है।
डा. वनीता गुप्ता, डायरेक्टर हेल्थ सर्विसेस चंडीगढ़ ने बताया कि डेंगू से निपटने के लिए हमारी तैयारी पूरी है। आरडीटी से डेंगू के सही परिणाम नहीं आते हैं, इसलिए उसके रिजल्ट को बैन करने की तैयारी है। नोटिफिकेशन तैयार किया जा रहा है, जल्द इसे लागू कर दिया जाएगा।