{"_id":"586b4acf4f1c1b00521590c4","slug":"rare-surgery-of-15-years-old-girl-surgery-at-ludhiana-bunch-of-hairs-come-out-doctors-amazed","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"15 साल की लड़की के पेट से निकला कुछ ऐसा, देखकर डॉक्टर भी हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 साल की लड़की के पेट से निकला कुछ ऐसा, देखकर डॉक्टर भी हैरान
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Updated Thu, 05 Jan 2017 09:36 AM IST
विज्ञापन
लुधियाना में लड़की की अनोखी सर्जरी
15 साल की लड़की के पेट से ऑपरेशन के दौरान ऐसी चीज निकली, जिसे देखकर डॉक्टर्स की आंखें खुली रह गई। मामला पंजाब के लुधियाना का है। पेट में दर्द की शिकायत लेकर एक लड़की जगरांव सिविल अस्पताल में भर्ती हुई।
इस लड़की का जब ऑपरेशन किया गया तो पेट से 1.2 किलो बाल निकले। ऑपरेशन करने वाले डाक्टरों की टीम में सर्जन डॉ. संदीप सिंह, डॉ. विनय कुमार, हरमेश कुमारी और बलविंदर कौर शामिल थे।
सर्जन डॉ. संदीप सिंह ने बताया कि ट्राइको बेजोआर नामक बीमारी से पीड़ित गांव सोहिया की रहने वाली उक्त 15 वर्षीय लड़की पिछले चार सालों से लगातार अपने आसपास से इकट्ठे करके बाल खा रही थी। पेट में बाल जमा होने से लड़की के पेट का साइज लगातार बढ़ रहा था और कुछ भी खाने से बाहर जाता था।

बाल ज्यादा होने के कारण अपोलो में नहीं हुआ ऑपरेशन
लुधियाना में लड़की की अनोखी सर्जरी
कुछ दिन पहले लड़की के पिता चमकौर सिंह की और से ही अपनी बेटी को पेट दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसके पेट में बालों का गुच्छा होने की बात कही।
साथ ही उसे लुधियाना के अपोलो अस्पताल में डॉ. मल्ली के पास दूरबीन वाला ऑपरेशन करवाने के लिए भेजा गया। पेट में बाल ज्यादा मात्रा में जमा होने से लड़की का वहां दूरबीन वाला ऑपरेशन नहीं किया गया।
तब डॉक्टरों ने लड़की के पिता चमकौर सिंह को ओपन सर्जरी की ही बात कही। इसी के चलते रविवार को अस्पताल में डॉक्टरों की टीम नें लड़की का सफल ऑपरेशन कर दिया। लड़की को अभी कुछ दिन अस्पताल में ही रखा जाएगा।