फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rapid increase in dengue patients...number of patients reached hundred

Chandigarh News: डेंगू के मरीजों का तेजी से इजाफा... सौ पर पहुंची मरीजों की संख्या

Wed, 20 Sep 2023 02:23 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Sep 2023 02:23 AM IST
विज्ञापन
Rapid increase in dengue patients...number of patients reached hundred
चंडीगढ़। शहर में डेंगू के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी है। प्रतिदिन लगभग पांच से छह मरीज सामने आ रहे हैं। स्थिति यह है कि जीएमएसएच-16 के डेंगू वार्ड के बेड लगभग फुल हो चुके हैं। वहीं, ओपीडी में सबसे ज्यादा बुखार के मरीज आ रहे हैं। मरीजों की बढ़ती संख्या ने विभाग की चिंता बढ़ा दी है। बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार एडवाइजरी जारी कर रहा है। वहीं, मलेरिया विभाग के दावे फेल होते नजर आ रहे हैं, क्योंकि तमाम कागजी कार्रवाई के बावजूद मरीजों की संख्या पर काबू नहीं मिल रहा है। अगर पिछले पांच वर्षों के डेंगू के मरीजों की संख्या पर गौर किया जाए तो 2022 में सितंबर माह में कुल 212 मरीज मिले थे जबकि इस साल 18 दिनों में मरीजों की संख्या 100 हो गई है। मलेरिया विभाग का दावा है कि उनकी टीम लगातार क्षेत्र में जाकर एंटी लार्वा की प्रक्रिया कर रहा है। इसके साथ ही विभाग के कर्मचारी घरों और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में जांच कर नोटिस जारी कर चालान काट रहे हैं, बावजूद इसके मच्छर पनप रहे हैं। स्वास्थ्य निदेशक डॉ. सुमन सिंह का कहना है कि मच्छरों से बचाव के लिए व्यक्तिगत स्तर पर प्रयास किए जाने बेहद जरूरी हैं। मच्छरों से बचना है तो ये नंबर मिलाएं
विज्ञापन


डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया से बचने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर-76260-02036 पर संपर्क कर सकते हैं।

इनसेट

यहां हो रही डेंगू जांच

पीजीआई, जीएमसीएच-32, जीएमएसएच-16, सिविल अस्पताल मनीमाजरा, सिविल अस्पताल सेक्टर-22 और सिविल अस्पताल सेक्टर-45।

मच्छरों से बचना है तो यह करें

- घरों के आसपास पानी जमा न होने दें

- मच्छर अक्सर घरों में पैदा होते हैं। फ्रिज से जो पानी निकलता है, उसमें भी लार्वा बनते हैं

- बोतल के छोटे से ढक्कन में पानी होने पर भी लार्वा बन सकता है

- कूलर में इसके पनपने का ज्यादा खतरा रहता हैं। इसलिए हर हफ्ते कूलर का पानी बदलें

- कूलर का पानी निकालने के बाद उसे सूखने दें। फिर उसमें पानी भरें

- जहां पर पानी रहता है, वहां पर एक बार केरोसिन तेल जरूर डाल दें

- विंडो एसी के बाहर वाले हिस्से के नीचे पानी टपकने से रोकने के लिए लगी ट्रे को रोज खाली करना न भूलें

- गमले चाहे घर के भीतर हों या बाहर, इनमें पानी जमा न होने दें। गमलों के नीचे रखी ट्रे भी खाली करना न भूलें।

- छत पर टूटे-फूटे डिब्बे, टायर, बर्तन, बोतलें आदि न रखें या उलटा कर रखें। पानी की टंकी को अच्छी तरह बंद करके रखें।

- पक्षियों को दाना-पानी देने के बर्तन को रोज पूरी तरह से खाली करके साफ करने के बाद पानी भरें।

- घर के अंदर सभी जगहों में हफ्ते में एक बार मच्छर नाशक दवाई का छिड़काव जरूर करें।


पिछले सात वर्षों में सितंबर में स्थिति
वर्ष डेंगू के मरीज मौत

2023 में अब तक 100 00
2022 212 00
2021 65 03
2020 19 00
2019 30 00
2018 56 00
2017 662 00
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed