{"_id":"6b77f6276a712715abb9a45b7654567d","slug":"rape-victim-minor-girl-sought-justice-to-cm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'सीएम सर, न्याय न मिला तो पिता संग कर लूंगी खुदकुशी'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'सीएम सर, न्याय न मिला तो पिता संग कर लूंगी खुदकुशी'
ब्यूरो/अमरउजाला, सोनीपत(हरियाणा)
Updated Wed, 19 Aug 2015 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यौन शोषण की शिकार नाबालिग ने सीएम विंडो पर शिकायत दी है। शिकायत में पीड़िता ने न्याय न मिलने की सूरत में अपने पिता के साथ आत्महत्या करने की चेतावनी दी है। पीड़िता ने दो पुलिसकर्मियों को भी आरोपी बताया है।
विज्ञापन
एक नाबालिग ने मंगलवार को सीएम विंडों पर शिकायत दी है। इसमें उसने बताया कि सेक्टर-14 स्थित एक ब्यूटी पार्लर संचालिका के पास वह काम सीखने जाती थी। आरोप लगाया कि इस ब्यूटी पार्लर संचालिका ने पति के साथ मिलकर उसे जबरन बंधक बनाए रखा।
विज्ञापन
इस दौरान उसे नशीली दवाओं के टीके लगाकर उसका यौन शोषण कराया गया। आरोप यह भी है कि दो पुलिसकर्मियों ने भी उसके साथ यौन शोषण किया। शिकायतकर्ता के अनुसार अपने ऊपर हुए अत्याचारों का न्याय मांगने के लिए वह पुलिस प्रशासन के हर अधिकारी से मिल चुकी है, इसके बावजूद आज तक उसे न्याय नहीं मिला है।
विज्ञापन
शिकायत में यह भी चेतावनी दी गई है कि अगर उसे न्याय नहीं मिला तो वह पिता के साथ जीवनलीला समाप्त कर लेगी और उसकी मौत की जिम्मेदार आरोपियों के साथ-साथ पुलिस प्रशासन और प्रदेश सरकार होगी।