फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   rape, child rape, girl child rape, ludhiana rape, punjab rape, crime

बच्ची को बिस्कुट दिलाने ले गया, नीयत डोल गई और रेप कर डाला

Mon, 18 Apr 2016 03:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Mon, 18 Apr 2016 03:01 PM IST
विज्ञापन
rape, child rape, girl child rape, ludhiana rape, punjab rape, crime
बच्ची के साथ रेप - फोटो : डेमो फोटो
पंजाब के लु‌धियाना में बिस्कुट दिलाने का झांसा देकर आठ साल की बच्ची से दुराचार किया गया और किसी को न बताने की धमकी दी गई। आरोपी बच्ची को धमकाने के बाद फरार हो गया। घटना का पता उस समय चला जब बच्ची की मां घर आई और बच्ची ने सारी बात उसे बताई। सूचना मिलने के बाद थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची के परिजनों की शिकायत पर विजय सिंह के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज किया।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को रविवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया गया। पीड़ित बच्ची की मां ने कहा कि वह निजी फैक्टरी में काम करती है। आरोपी किराए के कमरे में रहता है। शनिवार सुबह वह अपने काम पर चली गई। उसकी बेटी घर में अकेली थी। आरोपी ने उसे बिस्कुट दिलाने का झांसा दिया और उसके साथ दुराचार किया। उसके बाद आरोपी ने बच्ची को धमकियां दी कि वह इस बारे में किसी को कुछ न बताए। वह दोपहर में खाना खाने के लिए आई तो बच्ची गुमसुम सी बैठी थी।
विज्ञापन


उसने बच्ची से कारण पूछा तो बच्ची ने सारी बात बताई। उसने तुरंत इलाके के लोगों को साथ लेकर थाना फोकल प्वाइंट पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना फोकल प्वाइंट के एसएचओ इंस्पेक्टर सुरिंदर मोहन ने कहा कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित बच्ची की मेडिकल जांच करवा दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed