{"_id":"66d494e371b2d01ca50d2c45","slug":"rape-case-filed-against-travel-agency-owner-chandigarh-news-c-46-1-spkl1013-105448-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: सुसाइड नोट के आधार पर ट्रेवल एजेंसी के मालिक पर दुष्कर्म का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: सुसाइड नोट के आधार पर ट्रेवल एजेंसी के मालिक पर दुष्कर्म का केस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जालंधर। विदेश भेजने का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म के आरोप में कमिश्नरेट पुलिस ने जालंधर की आरएस ग्लोबल ट्रेवल एजेंसी के मालिक सुखचैन सिंह राही पर मामला दर्ज किया है। पीड़िता ने बताया कि दुष्कर्म को लेकर उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। कार्रवाई न होने पर उसने फंदा लगाकर आत्महत्या की कोशिश की लेकिन घरवालों ने उसे बचा लिया। पुलिस ने मामले की पूछताछ की और घर जाकर छानबीन की तो उन्हें युवती का सुसाइड नोट मिला। इसमें उसने ट्रेवल एजेंसी के मालिक राही को मौत के लिए जिम्मेदार बताया। पुलिस ने लीगल ओपिनियन लेकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, साथ ही युवती का मेडिकल भी करवा लिया है। पुलिस सुसाइड नोट की भी जांच कर रही है।
सुसाइड नोट में लिखी आप बीती : पीड़िता ने लिखा है कि विदेश जाने के लिए बीती 20 अगस्त को उसकी ट्रेवल एजेंसी की कर्मचारी से बात हुई। 21 को वह एजेंसी गई जहां उसकी मुलाकात मालिक सुखचैन सिंह राही से करवाई गई। उसने कनाडा में वर्क परमिट पर भेजने की बात कही। उसने सारे दस्तावेज राही के फोन पर भेज दिए। फिर एक दिन उसने कचहरी रोड पर स्थित एक होटल में बुलाया। वहां रूम में उसने कोल्ड ड्रिंक पिलाई, जिसके बाद वह बेहोश हो गई। इसी दौरान उसके साथ गलत काम किया गया। बाद में उसे पीजी छोड़ दिया गया।