{"_id":"6446edbddc277b7aa1046af4","slug":"ranjishan-kishore-was-stabbed-and-injured-in-chandigarh-chandigarh-news-c-16-sml1026-123680-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: चंडीगढ़ में रंजिशन किशोर को चाकू मारकर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: चंडीगढ़ में रंजिशन किशोर को चाकू मारकर किया घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। सेक्टर-25 में बीती रात एक 15 वर्षीय किशोर साहिल पर कमानीदार चाकू से हमला कर कुछ लोगों ने गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने घायल को सेक्टर-16 के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां से पीजीआई ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। घायल की हालत स्थिर बताई जा रही है। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने साहिल के भाई सेक्टर-25 कॉलोनी निवासी पारस की शिकायत पर हत्या के प्रयास के आरोप में केस दर्ज किया है।
शिकायतकर्ता ने कहा कि उसके भाई पर तीन नाबालिग हमलाकर फरार हो गए थे। पुलिस के मुताबिक इनकी उम्र 14 से 16 वर्ष बताई गई है। तीनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जुवेनाइल कोर्ट में पेश कर बाल सुधार गृह भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हमला पुरानी रंजिश के चलते हुआ है। घायल की मां ने बताया कि उन्हें बुखार था और उनका बेटा उनके लिए बाजार से दवाई लेने गया था। इस दौरान उसे घेरकर हमला कर दिया गया। घायल साहिल के पिता की मौत हो चुकी है। घायल नौवीं कक्षा में पढ़ता है। बताया जा रहा है कि कॉलोनी में कुछ युवक सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम) पर एक-दूसरे को धमकियां देते रहते हैं। इसके बाद छोटी-मोटी बातों पर आपस में झगड़े शुरू हो जाते हैं।