{"_id":"6ae3ac403a696c5a400a1445","slug":"ranji-trophy-match-between-chandigarh-and-himachal-pradesh-ends-in-a-draw-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1162425-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: चंडीगढ़ - हिमाचल प्रदेश के बीच रणजी ट्रॉफी मुकाबला ड्रॉ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: चंडीगढ़ - हिमाचल प्रदेश के बीच रणजी ट्रॉफी मुकाबला ड्रॉ
विज्ञापन
नेहल पजनी के दोहरे शतक ने दिलाया मैन ऑफ द मैच का आवार्ड
संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। सेक्टर-16 क्रिकेट स्टेडियम में चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश के बीच खेला गया चार दिवसीय रणजी ट्रॉफी एलीट मुकाबला वीरवार को ड्रॉ पर समाप्त हुआ। मैच में दोनों टीमें अपनी पहली पारी पूरी नहीं कर सकीं। चंडीगढ़ ने पहली पारी 5 विकेट पर 685 रन बनाकर घोषित की, जबकि हिमाचल प्रदेश ने 6 विकेट पर 559 रन बनाए।
मुकाबले के चौथे दिन हिमाचल प्रदेश ने अपनी पहली पारी 340 रन पर तीन विकेट से आगे बढ़ाई। टीम की ओर से आकाश वशिष्ठ ने 13 चौके की मद्द नाबाद 126 रन की पारी खेली। वैभव एस. काल्टा ने 8 चौके और 1 छक्का की मद्द से 82 रन बनाए। विकेटकीपर बल्लेबाज इन्नेश महाजन ने 121 रन की पारी खेली, जबकि शुभम अरोड़ा 96 रन बनाकर शतक से चूक गए। कप्तान पुखराज मान ने भी 51 रन का योगदान दिया। चंडीगढ़ की ओर से गेंदबाजी में जगजीत सिंह संधू ने 2 विकेट हासिल किए, जबकि भगमेंदर और निशुंक बिरला को 1-1 विकेट मिला।
इससे पहले चंडीगढ़ ने अपनी पहली पारी में 5 विकेट पर 685 रन का स्कोर खड़ा किया था। टीम के लिए नेहल पजनी ने शानदार दोहरा शतक लगाते हुए 222 रन बनाए। अर्जुन आजाद ने भी 147 रन की आक्रामक पारी खेली। शानदार दोहरे शतक के लिए नेहल पजनी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस मुकाबले के दौरान यूटी क्रिकेट एसोसिएशन ने 100 प्रथम श्रेणी मैचों में अंपायरिंग करने वाले सी. शम्सुद्दीन को भी सम्मानित किया।