फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ranji Trophy: Gujarat in strong position against Chandigarh

रणजी ट्रॉफी: चंडीगढ़ के खिलाफ मजबूत स्थिति में गुजरात

Thu, 29 Dec 2022 09:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 29 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Ranji Trophy: Gujarat in strong position against Chandigarh
चंडीगढ़। मोटेरा (अहमदाबाद) में खेले जा रहे रहे रणजी ट्रॉफी मैच में दूसरे दिन गुजरात की टीम चंडीगढ़ पर हावी रही। हालांकि चंडीगढ़ की ओर से भागमेंदर लादेर ने ऑल राउंड प्रदर्शन किया। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक गुजरात ने तीन विकेट पर 249 रन बना लिए हैं। गुजरात चंडीगढ़ से 55 रन पीछे है।
विज्ञापन

इससे पूर्व चंडीगढ़ ने अपने ओवरनाइट स्कोर 247/7 को आगे खेलना शुरू किया। इसमें 57 रन जोड़ कर पूरी टीम 304 रन पर ढेर हो गई। भागमेंदर लादेर ने सर्वाधिक 87 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज अर्सलन खान ने 56 और गौरव पुरी ने 51 रन बनाए। गेंदबाजी में शेन पटेल ने चार जबकि एचपी पटेल ने तीन विकेट चटकाए। जवाब में गुजरात के सलामी बल्लेबाज कथन डी पटेल और कप्तान पीके पंचाल ने 75 रनों की बेहतरीन साझेदारी की। भागमेंदर लादेर ने पटेल को 47 रन पर आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद लादेर ने एसडी चौहान को 11 रन पर का आउट किया। कप्तान पंचाल डटे रहे और तीसरे विकेट के लिए प्रियेश के साथ 103 रन की शतकीय साझेदारी की। इस खतरनाक जोड़ी को भी लादेर ने तोड़ा। उन्होंने प्रियेश को बोल्ड किया। पंचाल (87) और हेत (37) की बदौलत मेजबान टीम ने तीन विकेट खोकर 249 रन बना लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed