फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Randeep Surjewala has asked the government for a white paper on jobs given to youth

रणदीप सुरजेवाला ने युवाओं को दी नौकरियों पर सरकार से मांगा श्वेतपत्र, भाजपा ने यूं किया पलटवार

Tue, 19 May 2020 02:15 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 19 May 2020 02:15 AM IST
सार

  • सुरजेवाला ने युवाओं का भविष्य अंधकारमय बनाने का लगाया आरोप
  • भाजपा प्रवक्ता प्रवीण आत्रेय ने भी किया कांग्रेस नेता पर पलटवार

विज्ञापन
Randeep Surjewala has asked the government for a white paper on jobs given to youth
रणदीप सुरजेवाला - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

रणदीप सुरजेवाला ने सरकार से युवाओं को दी नौकरियों पर श्वेत पत्र मांगा है। उन्होंने डिजिटल प्रेस वार्ता में कहा कि रोजगार के नाम पर लाखों युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। सरकार ने युवाओं का भविष्य अंधकारमय बना दिया है। सुरजेवाला के आरोपों पर भाजपा की ओर से प्रवक्ता प्रवीण आत्रेय ने पलटवार किया है।

विज्ञापन


सुरजेवाला ने कहा कि छह साल तक नौकरियों के परिणाम लटकाने, परिणाम आने के बावजूद युवाओं को ज्वाइनिंग न देने और पेपर लीक के सभी मामलों को रफा-दफा करने में ही सरकार लगी रही। कोरोना के समय युवाओं पर चौतरफा मार पड़ी है। नई नौकरी निकालने पर प्रतिबंध लग गया है। छह वर्षों से जो परिणाम लंबित पड़े हैं, उन्हें सिरे से खारिज किया जा रहा है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- निजी डॉक्टरों को एन-95 मास्क, पीपीई किट सरकारी दर पर मिलेंगी, कोरोनाग्रस्त होने पर सरकार
विज्ञापन
विज्ञापन


कच्चे कर्मचारियों को सरकारी महकमों से निकालने की मुहिम चला रखी है तथा निजी क्षेत्र में व्यापार व सब कंपनियां ठप होने के कारण हजारों युवा नौकरी से हाथ धो बैठे हैं। साढ़े 5 साल बीतने, लिखित परीक्षा होने व इंटरव्यू के बावजूद 10 लाख के करीब हरियाणा के युवाओं को अधर में लटका कर रखा हुआ है। पिछले ढाई वर्षों से पीजीटी संस्कृत अध्यापक दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। चयन के बावजूद इन्हें आज तक नियुक्ति पत्र नहीं मिला।

रणदीप सुरजेवाला का एक और झूठ बेनकाब: आत्रेय

भाजपा प्रवक्ता प्रवीण आत्रेय ने कहा कि कांग्रेस प्रवक्ता व पूर्व मंत्री रणदीप सुरजेवाला ने एक बार फिर झूठे आंकड़ों को पेश कर जनता को भ्रमित करने का प्रयास किया। सुरजेवाला ने हरियाणा में बेरोजगारी के आंकड़ा देते समय सेंटर फॉर मॉनिटरिंग ऑफ इंडियन इकोनॉमी (सीएमआई ई) नाम की जिस कंपनी का हवाला दिया, वह एक निजी कंपनी है। 

उसके प्रबंध निदेशक 2019 के चुनाव में कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र के लिए पी. चिदंबरम के नेतृत्व में बनी समिति के सलाहकार थे। आत्रेय ने आंकड़ों पर सवाल उठाते हुए पूछा कि कोरोना काल में पूरे देश में बंद था। सभी नागरिक अपने घरों में थे। कोई भी कहीं आ जा नहीं सकता था। इस कंपनी ने बेरोजगारी पर सर्वे कैसे कर लिया। इसके सर्वे का सैंपल आकार क्या था। उन्होंने कहा कि मनोहर लाल सरकार की रोजगार क्षेत्र में की गई पारदर्शी कोशिश ने विपक्षियों को बेचैन कर रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed