{"_id":"5875f60c4f1c1b912bba8190","slug":"randeep-surjewala-are-devious-double-and-betrayal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'रणदीप सुरजेवाला दोमुंहे हैं और विश्वासघात करते हैं'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'रणदीप सुरजेवाला दोमुंहे हैं और विश्वासघात करते हैं'
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट
Updated Wed, 11 Jan 2017 02:38 PM IST
विज्ञापन
रणदीप सुरजेवाला, कांग्रेस प्रवक्ता
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेल एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला दोमुंहे हैं और विश्वासघात करते हैं। वे पंजाब चुनावों के लिए कांग्रेस की ओर से जारी किए गए घोषणा पत्र पर प्रतिक्रिया दे रहे थे।
विज्ञापन
इसमें कहा गया है कि पंजाब दा पानी पंजाब वास्ते। इस बारे में विज ने ट्वीट भी किया। उन्होंने कहा कि पंजाब में होने वाले चुनावों को लेकर जिस मंच से घोषणापत्र जारी किया गया, उस पर कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला भी मौजूद थे।
विज्ञापन
ऐसे में कांग्रेस के घोषणापत्र में पंजाब दा पानी पंजाब वास्ते, साफ दर्शा रहा है कि कांग्रेसी नेताओं की कथनी और करनी में जमीन आसमान का अंतर है।
विज्ञापन
'चौटाला को हरियाणा ओलंपिक संघ के अध्यक्ष पद से भी हटाया जाए'
इनेलो नेता अभय चौटाला
ये हरियाणा में आकर उसके हक का पानी दिलवाने की बात करते हैं, जबकि पंजाब का घोषणापत्र जारी करते हैं, तो पंजाब की बात करते हैं।
कांग्रेसी नेता लोगों के साथ विश्वासघात तो कर रहे हैं, साथ ही लोगों की भावनाओं से भी खिलवाड़ कर रहे हैं।
उधर, मंत्री अनिल विज ने इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन की ओर से अभय चौटाला और सुरेश कलमाडी को आईओए के आजीवन राष्ट्रीय अध्यक्ष हटाए जाने के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने अध्यक्ष से मांग की कि अभय चौटाला को हरियाणा ओलंपिक संघ के अध्यक्ष पद से भी हटाया जाए।