फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rana Gurjit's resignation accepted, Cabinet expansion soon

कैप्टन ने मंजूर किया राणा गुरजीत सिंह का इस्तीफा, जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार

Fri, 19 Jan 2018 09:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 19 Jan 2018 09:37 AM IST
विज्ञापन
Rana Gurjit's resignation accepted, Cabinet expansion soon
Rahul Gandi & Captain Amarinder Singh - फोटो : File Photo
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बिजली एवं सिंचाई मंत्री राणा गुरजीत सिंह का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। साथ ही उन्होंने राणा गुरजीत सिंह को दिए गए विभाग  बिजली और सिंचाई का कार्यभार अपने हाथ में ले लिया है। राणा गुरजीत सिंह ने बीते चार जनवरी को मुख्यमंत्री को अपना इस्तीफा भेजा था, जिसे अस्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री ने अंतिम फैसला पार्टी आलाकमान पर छोड़ दिया था।
विज्ञापन


वीरवार को नई दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ हुई बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में राणा गुरजीत सिंह का इस्तीफा स्वीकार कर लिए जाने की जानकारी दी। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत द्वारा 10 दिन पहले दिए इस्तीफे के मामले पर वीरवार को राहुल गांधी के साथ विचार-विमर्श के बाद उसे मंजूर करने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बताया कि अगली आवश्यक कार्रवाई के लिए राणा गुरजीत सिंह का इस्तीफा अब राज्यपाल को भेज दिया जाएगा। राणा गुरजीत ने रेत खड्डों की नीलामी में धांधली के आरोपों को आधार बनाते हुए चार जनवरी को मुख्यमंत्री को अपना इस्तीफा भेज दिया था। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बताया कि मंत्रिमंडल का विस्तार लुधियाना नगर निगम चुनाव के बाद किया जाएगा। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि मंत्रिमंडल के विस्तार के लिए पहले की तरह अब भी नए मंत्रियों के चयन के लिए नौजवान और हुनर को प्रमुखता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी के साथ कांग्रेस की पंजाब इकाई के पुनर्गठन के मामले पर भी विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जल्दी ही पार्टी का पुनर्गठन किया जाएगा।

हाईकमान का फैसला स्वीकार : राणा गुरजीत

Rana Gurjit's resignation accepted, Cabinet expansion soon
Rana Gurjeet Singh - फोटो : File Photo
हाईकमान का फैसला स्वीकार : राणा गुरजीत
चंडीगढ़। इस्तीफा मंजूर होने के बाद राणा गुरजीत सिंह ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, सोनिया गांधी और राहुल गांधी का आभार व्यक्त
करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने उन्हें सात बार कभी एमएलए तो कभी एमपी बनने का मौका दिया है।

इस बार पंजाब विधानसभा चुनाव में भी हाईकमान ने उन्हें टिकट दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें हाईकमान का फैसला स्वीकार है। राणा गुरजीत सिंह ने कहा कि भले ही वे बीते दस साल से अपने परिवार के कारोबार से नहीं जुड़े हुए हैं लेकिन कुछ महीनों से छिड़े विवाद के कारण उन्होंने पार्टी हित में इस्तीफा देने का रास्ता चुना।

उन्होंने कहा कि वे पंजाब में कांग्रेस सरकार द्वारा किए अच्छे कार्यों में रुकावट नहीं खड़ी होने देना चाहते इसलिए उन्होंने पार्टी के हित में इस्तीफा दिया है। उन्होंने इस्तीफे पर आलाकमान के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि वे पार्टी के अनुशासित सिपाही हैं और पार्टी से सभी फैसलों को विनम्रता से स्वीकार करते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed