फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ran from Chandigarh to Innova booked from Delhi to go to Katra

कटरा जाने के लिए दिल्ली से बुक कराई गई इनोवा को चंडीगढ़ से लेकर भागे

Sun, 29 Aug 2021 09:17 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 09:17 PM IST
विज्ञापन
Ran from Chandigarh to Innova booked from Delhi to go to Katra
चंडीगढ़। सेक्टर-52 से इनोवा चोरी कर भाग रहे दो दोस्तों की अंबाला में टैंकर से टक्कर हो गई। इसमें एक आरोपी मौके से फरार हो गया, जबकि दूसरे के पैर में फ्रैक्चर हो गया है। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी युवक चंडीगढ़ से इनोवा टैक्सी चोरी कर दिल्ली भाग रहे थे। चंडीगढ़ सेक्टर-36 थाना पुलिस को सूचना मिलने पर टैक्सी चालक मुकेश की शिकायत पर दिल्ली निवासी मोहित कुमार और हरजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कैथल का रहने वाला मुकेश टैक्सी चलाता है। बीते 26 अगस्त को मोहित कुमार व हरजीत सिंह ने मुकेश की इनोवा टैक्सी किराए पर की थी। उन्होंने मुकेश से कहा कि चंडीगढ़ होते हुए अमृतसर और फिर कटड़ा जाना है। शुक्रवार को वह चंडीगढ़ पहुंचे। रात होने के चलते उन्होंने सेक्टर-52 स्थित एक होटल में कमरा लेकर सो गए। अगली सुबह मुकेश को अंबाला पुलिस से सूचना मिली कि उसकी गाड़ी (एचआर 55वी4723) की अंबाला में टैंकर से टकरा गई है। यह सुनकर उसके होश उड़ गए, क्योंकि उसने तो अपनी गाड़ी होटल के बाहर खड़ी की थी। जब उसने देखा तो चाबी व गाड़ी गायब थी। उसे समझ आया कि रात को ही हरजीत सिंह व उसका साथी मोहित कुमार टैक्सी को चोरी कर ले गए। जब वह दिल्ली भाग रहे थे तो अंबाला के पास उनकी गाड़ी एक टैंकर से टकरा गई। इसमें मोहित के पैर में फ्रैक्चर हो गया, जबकि गाड़ी चला रहा हरजीत मौके से भाग निकला। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपियों का दिल्ली में टैक्सी का कारोबार है। बरहाल, आरोपी का अंबाला के अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस अब जल्द ही उसे गिरफ्तार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed