{"_id":"59ab839d4f1c1b19278b4e14","slug":"ram-rahim-sentenced-in-sadhvi-rape-case-haryana-police-sit-will-investigate-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राम रहीम और हनीप्रीत की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं, पुलिस ने उठाया बड़ा कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम रहीम और हनीप्रीत की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं, पुलिस ने उठाया बड़ा कदम
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 04 Sep 2017 09:17 AM IST
विज्ञापन
honey preet and ram rahim
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साध्वी रेप केस में जेल में कैद राम रहीम और हनीप्रीत इंसां की मुश्किलें अब और बढ़ने वाली हैं, क्योंकि सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए जांच तेज कर दी है। हरियाणा पुलिस ने डेरामुखी से संबंधित सभी मामलों की जांच के लिए (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम) एसआईटी का गठन कर दिया है।
यह एसआईटी डेरामुखी के साथ ही इस मामले में दर्ज हुए अब तक के सभी मुकदमों की जांच करेगी। फिर चाहे वह डेरा समर्थकों पर देश द्रोह का मुकदमा हो या हनीप्रीत के खिलाफ जारी किया गया लुक आउट नोटिस।
पंचकूला में हुई आगजनी की घटनाओं से लेकर सिरसा तक उपद्रव की जांच यह एसआईटी करेगी। सरकार ने एसआईटी में एडीजीपी क्राइम पीके अग्रवाल की अध्यक्षता में बनाई है। वे अपनी पसंद के अन्य अधिकारियों को एसआईटी में शामिल करेंगे, जिसमें एसपी से लेकर थानेदार स्तर के कई योग्य अधिकारी होंगे।
विज्ञापन
मालूम हो कि हाईकोर्ट ने राम रहीम को सजा सुनाए जाने के बाद प्रदेश में हुई हिंसा और इस दौरान दर्ज हुए मामलों की जांच के लिए एसआईटी गठन के आदेश दिए हैं। एसआईटी का काम इन सभी मामलों में पुलिस की जांच की निगरानी करना होगा। हाईकोर्ट ने निर्देश दिए हैं कि यह एसआईटी का प्रमुख एडीजीपी स्तर से कम पद का अधिकारी न हो।

अलग अलग टास्क दिया जाएगा
honey preet and ram rahim
- फोटो : SELF
एसआईटी में शामिल होनहार अधिकारियों को अलग-अलग टॅास्क दिया जाएगा। हरियाणा पुलिस के जांच में माहिर जांच अधिकारियों की रिपोर्ट पर डीजीपी स्वयं मंथन करेंगे। मामला हाईकोर्ट के संज्ञान में होने के कारण कमजोर अफसरों को एसआईटी से दूर रखने की नसीहत दी गई है।
यह कहा है हाईकोर्ट ने
दर्ज सभी एफआईआर में से किसी भी एफआईआर की कैंसिलेशन रिपोर्ट हाईकोर्ट को जानकारी दिए बिना दायर नहीं होगी। एसआईटी इलाका मजिस्ट्रेट को जांच की स्टेटस रिपोर्ट पेश करेगी। इस रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद इलाका मजिस्ट्रेट अपनी रिपोर्ट कोर्ट मे पेश करेंगे।
डेरे के अखबार पर भी पुलिस की नजर
डीजीपी हरियाणा ने डेरे से संबंधित समाचार पत्र के प्रसार सहित अन्य तथ्याें की जांच शुरू करवा दी है। यह जानकारी पुलिस हासिल कर रही है कि अखबार किस प्रक्रिया के तहत निकल रहा है और कहां से प्रकाशित हो रहा है। डीजीपी ने बताया कि उन्होंने संबंधित अधिकारियों से अखबार के स्व घोषणापत्र सहित अन्य जानकारियां मांगी हैं।
हमने एसआईटी का गठन कर दिया है। डेरामुखी से संबंधित जो भी मामले चल रहे हैं, उनकी विस्तृत जांच यह एसआईटी करेगी।
- बीएस संधू, डीजपी हरियाणा