फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ram Rahim, Punjab Haryana Highcourt Rjects Parole Petition of Krishan Lal

पत्रकार छत्रपति हत्याकांड में सजायाफ्ता राम रहीम के सहयोगी की याचिका खारिज, हाईकोर्ट ने कहा...

Sat, 09 May 2020 10:44 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 09 May 2020 10:44 AM IST
विज्ञापन
Ram Rahim, Punjab Haryana Highcourt Rjects Parole Petition of Krishan Lal
पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने पत्रकार छत्रपति रामचंद्र हत्याकांड में सजायाफ्ता डेरा प्रमुख के सहयोगी कृष्ण लाल को पैरोल देने की मांग खारिज कर दी है। कृष्ण लाल इस समय अंबाला जेल में उम्र कैद की सजा काट रहा है। कृष्ण लाल के भाई भीम सेन ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कृष्ण लाल को पैरोल देने की मांग की थी। याचिका में अंबाला जेल सुपरिंटेंडेंट के 2 मई के उस आदेश को भी रद्द करने की मांग की गई जिसमें उनकी पैरोल की मांग को खारिज कर दिया गया था।
विज्ञापन


हाईकोर्ट को बताया गया कि याची कृष्ण लाल का भाई है। उसकी माता का 1 मई को देहांत हो गया और 13 मई को उसकी माता की तेरहवीं है। इसलिए उन्होंने अंबाला जेल सुपरिंटेंडेंट को एक मांगपत्र देकर दो सप्ताह की पैरोल देने की मांग की थी। लेकिन अंबाला जेल सुपरिंटेंडेंट  ने सिरसा के एसएचओ की उस रिपोर्ट जिसमें कहा गया था कि कृष्ण लाल को पैरोल देने से कानून व्यवस्था बिगड़ सकती है, का हवाला देकर उनकी मांग खारिज कर दी।
विज्ञापन


कोर्ट को बताया गया कि ट्रायल के दौरान याची कई साल तक जमानत पर बाहर रहा व उसने कभी कानून के खिलाफ काम नहीं किया। उसकी माता के अंतिम कार्यक्रम में भाग लेना उसका अधिकार भी है। ऐसे में उसे पैरोल दी जाए। हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई के दौरान याचिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस तरह की याचिका सजायाफ्ता कृष्ण लाल खुद क्यों नही दायर कर रहा। याची किस अधिकार से उसके पैरोल के लिए याचिका दायर कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट ने कहा कि कानूनन याची इस तरह की याचिका दायर करने का अधिकारी नहीं है। हाईकोर्ट मानता है कि याची याचिका दायर करने का लोकस स्टेंडी नहीं है ऐसे में याचिका सुनने का अधिकार नहीं रखती। इसी के साथ हाईकोर्ट ने याचिका को खारिज कर दिया।

पैरोल की मांग वाली याचिका वापस लेने की छूट

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने पत्रकार छत्रपति रामचंद्र हत्याकांड में डेरा प्रमुख के सहयोगी कृष्ण लाल को पैरोल देने की मांग खारिज करते हुए याचिका वापस लेने की छूट दे दी है। कृष्ण लाल इस समय अंबाला जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा है। कृष्ण लाल ने याचिका दाखिल कर हाईकोर्ट को बताया था कि उसकी माता का 1 मई को देहांत हो गया और 13 मई को उनकी तेरहवीं है। मां की तेरहवीं रस्म में शामिल होने के लिए उसने अंबाला जेल सुपरिंटेंडेंट को एक मांगपत्र देकर दो सप्ताह का पैरोल देने की मांग की थी।

इस संबंध में अंबाला जेल के सुपरिंटेंडेंट  को सिरसा के एसएचओ से रिपोर्ट मिली थी। रिपोर्ट में कहा गया था कि कृष्ण लाल को पैरोल देने से कानून व्यवस्था बिगड़ सकती है। जेल सुपरिंटेंडेंट ने रिपोर्ट का हवाला देकर उसकी मांग खारिज कर दी। कोर्ट को बताया गया कि ट्रायल के दौरान याची कई साल तक जमानत पर बाहर रहा व उसने कभी कानून के खिलाफ काम नहीं किया। माता के अंतिम कार्यक्रम में भाग लेना उसका अधिकार भी है। ऐसे में उसे पैरोल दी जाए।

सुनवाई के दौरान सीबीआई ने कृष्ण लाल की मांग का विरोध करते हुए कहा कि याची को पैरोल देने से राज्य में कानून व्यवस्था बिगड़ सकती है। याची  रणजीत सिंह मर्डर केस में भी आरोपी है और वह मामला अपने अंतिम चरण में ऐसे में याची को अगर पैरोल दी जाती है तो वह वापस नहीं आएगा। सीबीआई ने कोर्ट को बताया कि याची के दो भाई हैं जो उसकी माता की अंतिम रस्म पूरी कर सकते हैं। इसलिए याची को जमानत नहीं दी जानी चाहिए।

सीबीआई का पक्ष सुनने के बाद हाईकोर्ट ने पैरोल याचिका वापस लेने की छूट देते हुए उसे खारिज कर दिया। ज्ञात रहे कि पिछले सप्ताह भी कृष्ण लाल के भाई ने उसे पैरोल देने की मांग की थी, जिस पर कोर्ट ने उसकी मांग खारिज करते हुए कहा था कि कृष्ण लाल खुद याचिका दायर क्यों नही कर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed