{"_id":"112c5b6db7802982d32e52b06dd9ca90","slug":"ram-rahim-mimicry-case-on-zee-tv-producer-and-actors-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम रहीम की मिमिक्री: जीटीवी, प्रोड्यूसर और कलाकारों पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम रहीम की मिमिक्री: जीटीवी, प्रोड्यूसर और कलाकारों पर केस
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल
Updated Sat, 02 Jan 2016 08:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेरा सच्चा सौदा प्रेमियों की शिकायत पर थाना सिविल लाइन पुलिस ने जीटीवी, इस चैनल पर प्रसारित एक कार्यक्रम के कलाकारों और प्रोड्यूसर पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
डेरा सच्चा सौदा समर्थक गांव ग्योंग निवासी दलशेर सिंह और गांव नौच निवासी उदय सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 27 दिसंबर को जीटीवी पर प्रसारित जश्ने उम्मीद कार्यक्रम में बाबा राम रहीम की छवि को खराब करने का प्रयास किया गया। इससे डेरे से जुड़ी संगत की भावनाओं को ठेस पहुंची है।
विज्ञापन
उनका आरोप है कि प्रसारित कार्यक्रम में एमएसजी फिल्म फिल्म की तरह बाबा राम रहीम की पोशाक पहनकर मोटरसाइकिल पर कलाकार आया। उसने लड़कियों के साथ नाच और शराब का प्रदर्शन किया। जबकि बाबा राम रहीम 112 कार्य ऐसे कर रहे हैं, जो मानवता की भलाई के लिए हैं।
विज्ञापन
मामले में जांच अधिकारी एसआई ईश्वर सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर टीवी चैनल सहित कलाकार कीकू शारदा, गौरव गेरा, अगर अली, राजीव ठाकुर, पूजा बनर्जी, मुन्ना राय, गौतम गुलाटी, शाना खान और प्रोड्यूसर समेत कई कलाकारों के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में केस दर्ज किया है। एसपी कृष्ण मुरारी ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।