{"_id":"61b79f548c81d44e56203c11","slug":"ram-rahim-filed-a-petition-in-high-court-demanding-cbi-inquiry-into-sacrilege-cases","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेअदबी मामला: पंजाब सरकार के फैसले को राम रहीम ने हाईकोर्ट में दी चुनौती, सीबीआई जांच की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेअदबी मामला: पंजाब सरकार के फैसले को राम रहीम ने हाईकोर्ट में दी चुनौती, सीबीआई जांच की मांग की
Tue, 14 Dec 2021 01:05 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 14 Dec 2021 01:05 AM IST
सार
रोहतक की सुनारिया जेल में बंद राम रहीम ने पंजाब सरकार के फैसले को चुनौती दी। दरअसल, पंजाब सरकार बेअदबी मामलों की जांच सीबीआई से लेकर एसआईटी से करा रही है। राम रहीम ने याचिका दायर कर इसे गलत बताया और जांच सीबीआई को सौंपने की अपील की।
विज्ञापन
राम रहीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने अब हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए पंजाब सरकार के उस फैसले को चुनौती दी है, जिसके तहत बेअदबी के मामलों की जांच सीबीआई से वापस ली गई थी। हाईकोर्ट ने राम रहीम की याचिका पर बिना आदेश जारी किए अब 21 दिसंबर को सुनवाई का फैसला लिया है।
विज्ञापन
राम रहीम ने याचिका दाखिल करते हुए बताया कि पूर्व की सरकार ने बेअदबी के सभी मामलों की जांच सीबीआई को सौंपी थी। सरकार बदलने के बाद इस मामले का राजनीतिक लाभ प्राप्त करने के लिए वर्तमान सरकार ने सीबीआई को सौंपे बेअदबी से जुड़े सभी मामलों की जांच वापस लेकर इन्हें एसआईटी को सौंप दिया था।
विज्ञापन
याची ने कहा कि इस मामले में अब चुनाव नजदीक होने के कारण राजनीतिक लाभ प्राप्त करने के लिए याची का नाम घसीटा जा रहा है। ऐसे में निष्पक्ष जांच सीबीआई ही कर सकती है। याची ने हाईकोर्ट से अपील की है कि इन सभी मामलों की जांच सीबीआई को सौंपी जाए।
विज्ञापन