फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ram Chandra Chatrapati, The braveheart journalist

शहीद पत्रकार रामचंद्र का बेटा बोला- डेरा मुखी को होनी चाहिए थी उम्रकैद

Tue, 29 Aug 2017 09:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा Updated Tue, 29 Aug 2017 09:45 AM IST
विज्ञापन
Ram Chandra Chatrapati, The braveheart journalist
Ram Chandra Chatrapati
डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को मंगलवार को साध्वी यौन शोषण में सीबीआई अदालत द्वारा 20 साल का सश्रम कारावास की सजा सुनाए जाने के बाद शहीद पत्रकार रामचंद्र छत्रपति के पुत्र अंशुल छत्रपति ने कहा कि डेरामुखी को 10-10 साल नहीं उम्रकैद मिलनी चाहिए थी।
विज्ञापन


हुडा सेक्टर कॉलोनी निवासी अंशुल छत्रपति ने मंगलवार को डेरा प्रमुख को अदालत द्वारा सजा सुनाए जाने के बाद प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि डेरामुखी के लिए 20 साल की सजा कम है, लेकिन मैं अदालत का सम्मान करता हूं। उन्होंने कहा कि डेरामुखी को सजा मिलने से उसके पिता रामचंद्र छत्रपति की आत्मा को शांति मिलेगी। उन्होंने कहा कि वे लंबे समय से कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं।
विज्ञापन


एक बार तो वह पूरी तरह हताश हो गया था कि इस लड़ाई का कोई लाभ नहीं है, लेकिन उसके रिश्तेदारों ने उसका हौसला बढ़ाया। अंशुल ने कहा कि अब डेरामुखी को सजा मिलने के बाद उनका कानून में विश्वास बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि इसी अदालत द्वारा उसके पिता रामचंद्र छत्रपति हत्या के मामले में भी सुनवाई 16 सितंबर को की जानी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed