{"_id":"5108385850d9c3b643de7633e6f7cb88","slug":"rally-against-drug-smuggling-in-punjab-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में नशे के खिलाफ 26 को दौड़ लगाएंगे भाजपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में नशे के खिलाफ 26 को दौड़ लगाएंगे भाजपाई
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 23 Jun 2015 01:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में गंभीर होती जा रही नशे की समस्या के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) आगामी 26 जून को अंतरराष्ट्रीय नशा विरोधी दिवस पर प्रदेशभर में दौड़ का आयोजन करेगा। यह आयोजन जन जागरण अभियान के तौर पर सभी जिला केंद्रों में होगा।
विज्ञापन
श्री आनंदपुर साहिब के स्थापना दिवस समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह की ओर से यह मुद्दा उठाए जाने के बाद प्रदेश भाजपा ने इस दिशा में गति पकड़ी है। 26 मई के आयोजनों में सहयोग के लिए विभिन्न गैर सरकारी संगठनों, खेल क्लब, यूथ क्लब से भी संपर्क किया जाएगा।
विज्ञापन
भाजयुमो पंजाब के प्रभारी डॉ. सुभाष शर्मा की अध्यक्षता में मोर्चा की एक बैठक सोमवार को हुई। इसमें मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष मोहित गुप्ता भी उपस्थित हुए। मोहित गुप्ता ने कहा कि युवा मोर्चा पंजाब की नशा रूपी महामारी के लेकर अत्यंत गंभीर है और लगातार इसके खिलाफ कोई न कोई अभियान चलाए हुए है। यह दौड़ भी इसी सिलिसले का एक हिस्सा है। नशा मुक्त पंजाब बनाने के लिए युवा मोर्चा हर संभव प्रयास करेगा।
विज्ञापन
दौड़ के आयोजन एवं तैयारी को जिला प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। इनमें अमृतसर से शिवबीर सिंह राजन, बरनाला से राजीव कालड़ा, गुरदासपुर से दीपांशु घई, बठिंडा से पैरी गोयल, फरीदकोट से बलविंदर सिंह मान, फतेहगढ़ साहिब से संभव नैयर, फिरोजपुर से कमलजीत सिंह, होशियारपुर से अमित गोसाईं, जालंधर से अमित सांपला, कपूरथला से मोहित सूद, मोगा से हनी बेदी, लुधियाना से गौरव छिब्बर, मानसा से यादविंदर सिंह शैंटी, मोहाली से सुशील शर्मा, मुक्तसर से सुमित सभरवाल, शहीद भगत सिंह नगर से राणा भानू प्रताप, पठानकोट से राहुल महेश्वरी, पटियाला से अनुज छाहड़िया, रोपड़ से गगन बत्रा, संगरूर से मनीष सिंगला, तरनतारन से विक्रम ऐरी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।