{"_id":"5760fd784f1c1bc54d11c87c","slug":"rajya-sabha-election-subash-batra-election-commision-sonia-gandhi-rk-anand-subash-chandra","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस दिन में रद्द हो राज्यसभा चुनाव, नहीं तो कोर्ट जाऊंगा : बतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस दिन में रद्द हो राज्यसभा चुनाव, नहीं तो कोर्ट जाऊंगा : बतरा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
Updated Thu, 16 Jun 2016 09:55 AM IST
विज्ञापन
पूर्व गृह राज्यमंत्री सुभाष बतरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व गृह राज्यमंत्री सुभाष बतरा ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में बड़ा षड्यंत्र किया गया है। एक सोची-समझी साजिश के तहत चुनाव कराया गया। इससे न केवल राजनीति पर दाग लगा है, बल्कि निर्वाचन आयोग की छवि भी धूमिल हुई है। इस चुनाव को 10 दिन के अंदर रद्द नहीं किया गया तो कोर्ट का दरवाजा खटखटाऊंगा।
अपनी पार्टी के नेताओं पर कहा कि चुनाव से पहले सोनिया गांधी ने आरके आनंद को समर्थन देने के लिए कहा था, लेकिन पार्टी के कुछ नेताओं ने ऐसा नहीं किया। आला कमान के आदेशों की धज्जियां उड़ाने वालों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। पूर्व गृह राज्यमंत्री सुभाष बतरा ने मंगलवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राज्यसभा चुनाव में जो खेल हुआ है उसे सब जानते हैं। पंच-सरपंच के चुनाव में भी पारदर्शिता बरती जाती है, लेकिन इतने बड़े चुनाव में नियमों की धज्जियां उड़ा दी गईं।
वोटिंग के दौरान पेन बदल दिए गए। खुलेआम पता चल रहा है कि किस हद तक षड्यंत्र किया गया है। इसमें भाजपा से लेकर अन्य दलों के नेता शामिल हैं। पूर्व गृह राज्यमंत्री ने प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर पर भी निशाना साधा। कहा कि प्रदेश में जाट आरक्षण पर बवाल मचा हुआ है और मुख्यमंत्री इलाहाबाद में डुबकी लगाकर पाप धो रहे हैं।