{"_id":"576ae6614f1c1b0627b48405","slug":"rajya-sabha-election-controversy-now-hearing-on-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यसभा चुनाव केस: नहीं पहुंचे सुभाष चंद्रा, अब सुनवाई 25 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यसभा चुनाव केस: नहीं पहुंचे सुभाष चंद्रा, अब सुनवाई 25 को
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 23 Jun 2016 10:47 AM IST
विज्ञापन
आर के आनंद और सुभाष चंद्र
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यसभा चुनाव में धांधली की शिकायत पर अब अगली सुनवाई 25 जून को होगी। बुधवार को हरियाणा विधानसभा परिसर में चुनाव आयोग के समक्ष होने वाली सुनवाई के लिए निर्दलीय प्रत्याशी आरके आनंद, नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला, हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर भी पहुंचे। हालांकि भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव जीतने वाले सुभाष चंद्रा यहां नहीं पहुंचे सके।
विज्ञापन
केस की सुनवाई टलने के बाद हरिवाणा विधानसभा परिसर के बाहर मीडिया से बातचीत में नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला ने राज्यसभा चुनाव में सौ फीसदी धांधली का आरोप लगाया। कहा कि सुभाष चंद्रा इस मामले में सुनवाई से जानबूझ कर बच रहे हैं। वे मामले को लटकाना चाहते हैं। इनेलो नेता बताया कि उन्होंने मामले को लेकर निर्वाचन अधिकारी से मुलाकात की है। कहा है कि अगर 25 जून को भी सुभाष चंद्रा सुनवाई के लिए पेश नहीं होते तो केस की सुनवाई की कोई नई तारीख तय न दी जाए।
विज्ञापन
थ ही शिकायत का निपटारा कर दिया जाए। यदि ऐसा हुआ तो आरके आनंद आयोग के पास अथवा अदालत के समक्ष अपना पक्ष रख सकेंगे। दूसरी ओर आरके आनंद ने कहा कि सुभाष चंद्रा का पेश न होना मामले को लटकाने का प्रयास है। अशोक तंवर ने भी राज्यसभा चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए मामले को जानबूझकर लंबित किए जाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
इनेलो-कांग्रेस का बेमौसमी गठबंधन एक चाल : कांबोज
राज्यसभा चुनाव में गड़बड़ी की शिकायत के मामले पर हरियाणा के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री कर्णदेव कांबोज ने कहा है कि इस बार राज्यसभा चुनाव के दौरान जिस प्रकार इनेलो और कांग्रेस का बेमौसमी गठबंधन सामने आया, वह महज एक-दूसरे को नीचा दिखाने के लिए चली गई चाल है। दोनों ही दल एक दूसरे को पसंद नहीं करते, इसलिए उन्होंने आपस में यह खेल खेला। निश्चित रूप से प्रदेश की जनता इस चाल को देख और समझ रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरजेवाला ने जिस प्रकार से अपने वोट को दिखाकर उसे निरस्त कराया, इससे पता चलता है कि यह एक साजिश है। अब जनता कांग्रेस से जवाब मांग रही है, जो उनके पास नहीं है।