फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rajya Sabha Chairman M. Venkaiah Naidu administered oath to members of Rajya Sabha sanjeev Arora, Raghav Chadha, and Dr. Ashok Kumar Mittal

पंजाब: राघव चड्ढा, संजीव अरोड़ा और डॉ. अशोक मित्तल ने ली राज्यसभा सांसद पद की शपथ 

Mon, 02 May 2022 01:05 PM IST
निवेदिता वर्मा एएनआई, चंडीगढ़
एएनआई, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 02 May 2022 01:05 PM IST
सार

उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू ने तीन नवनिर्वाचित सदस्यों आप के संजीव अरोड़ा, राघव चड्ढा और डॉ. अशोक कुमार मित्तल को संसद भवन में अपने कक्ष में शपथ दिलाई।

विज्ञापन
Rajya Sabha Chairman M. Venkaiah Naidu administered oath to members of Rajya Sabha sanjeev Arora, Raghav Chadha, and Dr. Ashok Kumar Mittal
तीन राज्यसभा सदस्यों ने शपथ ली। - फोटो : ANI

विस्तार

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता राघव चड्ढा ने सोमवार को संसद में राज्यसभा सांसद के पद की शपथ ग्रहण की। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह पंजाब और देश के हक के लिए हमेशा आवाज उठाते रहेंगे। इसके अलावा आप के संजीव अरोड़ा, अशोक मित्तल ने भी पंजाब से राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली।

विज्ञापन


राघव चड्ढा आम आदमी पार्टी के सबसे कम उम्र के राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में सुर्खियों में आए। उन्होंने मॉडर्न स्कूल, बाराखंभा रोड, नई दिल्ली से पढ़ाई की। दिल्ली विश्वविद्यालय से वाणिज्य में स्नातक (बीकॉम) किया और उसके बाद अपने पहले प्रयास में चार्टर्ड अकाउंटेंसी पूरी की। इसके बाद राघव चड्ढा ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (एलएसई) में दाखिला लेकर वहां एक बुटीक वेल्थ मैनेजमेंट फर्म की स्थापना की।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

Koo App

Three newly-elected Rajya Sabha Members from Punjab today took oath. They are Aam Aadmi Party leaders Sanjeev Arora, Raghav Chadha and Dr. Ashok Kumar Mittal. Rajya Sabha Chairman M. Venkaiah Naidu administered the oath to them in his chamber at Parliament House.

View attached media content

- All India Radio News (@airnewsalerts) 2 May 2022


यह वह दौर था जब अन्ना आंदोलन अपने चरम पर था। चूंकि आंदोलन अपने अंतिम चरण की ओर था, इसलिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अभी तक इस बारे में कोई निर्णय नहीं लिया था कि राजनीतिक दल बनाया जाए या नहीं। उसी दौरान राघव चड्ढा ने केजरीवाल से मुलाकात की। इसके बाद उन्हें 2012 में दिल्ली लोकपाल विधेयक का मसौदा तैयार करने का काम सौंपा गया था।

अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत में उन्होंने 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ा, लेकिन दूसरे स्थान पर रहे। लोकसभा चुनाव में नई दिल्ली में आप के सभी उम्मीदवारों में सबसे अधिक वोट हासिल करने वाले कैंडिडेट रहे। इसके बाद दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में राजेंद्र नगर क्षेत्र से चुनाव लड़ा और 20,058 मतों के अंतर से भाजपा के उम्मीदवार आरपी सिंह के खिलाफ जीत दर्ज की। 

विधानसभा चुनावों के बाद, उन्हें दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के उपाध्यक्ष के अतिरिक्त प्रभार से सम्मानित किया गया और दिल्लीवासियों को स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने का कार्य सौंपा गया। उन्होंने घोषणा की कि दिल्ली जल बोर्ड की प्रमुख प्राथमिकताओं में सभी घरों में 24×7 स्वच्छ पाइप पानी की आपूर्ति और यमुना की सफाई करना है। विधायक राघव चड्ढा से सीधे जुड़ने के लिए राजेन्द्र नगर विधानसभा में एक 24म7 हेल्पलाइन भी शुरू की। लॉकडाउन  के दौरान क्षेत्र के निवासियों के लिए एक जीवन रेखा में बदल गई, जिससे सैकड़ों समस्याओं का हल हुआ।

राघव चड्ढा को 2022 में राज्य में विधानसभा चुनावों से पहले पंजाब इकाई के लिए पार्टी के सह-प्रभारी के रूप में नियुक्त किया गया था। यह एक कठिन राजनीतिक कार्य था क्योंकि पंजाब चुनौतीपूर्ण समय से गुजर रहा था। जनता के लिए शिक्षा और समृद्धि सुनिश्चित करने के प्रयासों के साथ, उन्होंने पंजाब को बदलने की जिम्मेदारी ली। पंजाब को रंगला और सुनेहरा बनाने में सफल रहे। विनम्र-ईमानदार राजनीति से पारंपरिक पार्टियों के किले को तोड़ना एक बहुत बड़ा काम था। सीएम अरविंद केजरीवाल के नक्शेकदम पर चलते हुए राघव चड्ढा चुनौती को पूरा करने के लिए आगे बढ़े। उन्होंने 117 की विधानसभा में से 92 सीटों पर पार्टी को अभूतपूर्व जीत दिलाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed