रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा बयान, अगर पाकिस्तान से बातचीत होगी तो सिर्फ पीओके पर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35-ए हटाने से बौखलाए पाकिस्तान को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि पाक से अब सिर्फ पीओके पर बात होगी। सरकार के इस फैसले से देश में जहां खुशी की लहर है, वहीं पड़ोसी देश पाक बौखला गया है। वह दुबला होता जा रहा है।
उसका हाजमा खराब हो गया है। अब वह दुनिया के देशों का दरवाजा खटखटा रहा है। राजनाथ सिंह ने कहा कि हमने क्या अपराध कर दिया? पाक अब भी रुक-रुककर धमकी दे रहा है, लेकिन अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने भी पाक को कह दिया कि जाओ भारत के साथ बैठकर बात करो, यहां आने की जरूरत नहीं है।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने यह बात रविवार को पंचकूला के कालका में प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ की शुरुआत करने के दौरान कही। उन्होंने कहा कि यह यात्रा काली माता के दर्शनों के साथ शुरू हुई है, जो राज्य के 90 विधानसभा सीटों से होकर गुजरेगी। यात्रा 8 सितंबर को रोहतक में समाप्त होगी।
उन्होंने कहा कि वह इस मंच से यकीन दिलाना चाहते हैं कि सरकार रहे न रहे, भारत माता का मस्तक कभी झुकने नहीं देंगे। पाकिस्तान के लोग कहते हैं कि दोनों देशों के बीच वार्ता होनी चाहिए। लेकिन किस बात पर बात होनी चाहिए। कौन सा मुद्दा है, क्यों बात होनी चाहिए? उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से बात तभी होगी जब वह अपनी धरती से संचालित आतंकवाद को खत्म करेगा। यदि ऐसा नहीं हुआ तो फिर पाकिस्तान से बात करने का कोई औचित्य नहीं है।
भाजपा सरकार नहीं देश बनाने के लिए करती है राजनीति
पाक ने मानी बालाकोट हमले की बात
रक्षा मंत्री ने कहा कुछ दिनों पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने यह कहा था कि भारत बालाकोट हमले से भी बड़ी तैयारी कर रहा है। इसका मतलब ये है कि पाकिस्तान के पीएम ने यह मान लिया है कि भारत ने बालाकोट में कुछ किया था। जबकि वह इससे पहले भारत द्वारा बालाकोट में की गई कार्रवाई को सिरे से नकार रहे थे। उन्होंने कहा कि हाल में ऐसी भी खबरें आई थीं कि पाकिस्तान की इमरान खान सरकार को डर लग रहा है कि अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को हटाने के बाद भारत अब पीओके में बालाकोट से भी बड़ी कार्रवाई कर सकता है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को इसलिए खत्म किया गया, ताकि वहां विकास हो सके।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.