फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rajiv Gandhi National University of Law in Patiala protest over suspension of six students

पटियालाः नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में छात्रों की हड़ताल खत्म, 4 दिन से जारी था धरना

Tue, 19 Mar 2019 05:02 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 19 Mar 2019 05:02 PM IST
विज्ञापन
Rajiv Gandhi National University of Law in Patiala protest over suspension of six students
धरने पर बैठे छात्र

पटियाला के गांव सिद्धूवाल स्थित राजीव गांधी नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में शुक्रवार से दिन-रात चल रहा छात्र आंदोलन आखिरकार रंग लाया। मंगलवार दोपहर को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के एडवोकेट जनरल अतुल नंदा यूनिवर्सिटी में आंदोलनकारी छात्रों से मिलने पहुंचे। उनका पक्ष जानने के बाद उन्होंने स्टूडेंट्स को भरोसा दिलाया कि उनकी सभी मांगें मान ली जाएगी। जिसके बाद देर शाम स्टूडेंट्स ने अपनी हड़ताल समाप्त कर दी। 

विज्ञापन


उधर यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट ने मंगलवार सुबह ही विद्यार्थियों के हक में फैसला लेते हुए बीए एलएलबी और एलएलएम के एग्जाम रद्द कर दिए। यूनिवर्सिटी के रजिस्टरार डॉ. नरेश कुमार वत्स ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि जल्द ही पेपर की नई तारीखों का एलान किया जाएगा। यह फैसला स्टूडेंट्स के भविष्य को देखते हुए लिया गया है। क्योंकि सोमवार को करीब 700 स्टूडेंट्स ने मिड सेमेस्टर का पहला पेपर नहीं दिया था। 

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिन स्टूडेंट्स ने पेपर नहीं दिया। उनका भी पेपर लिया जाएगा जिससे किसी का कोई नुकसान न हो। लॉ यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स के लगातार तेज होते आंदोलन को देखते हुए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस कम यूनिवर्सिटी के चांसलर कृष्ण मुरारी तो नहीं, लेकिन दोपहर को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के एडवोकेट जनरल अतुल नंदा पहुंचे। 

करीब दो-ढाई घंटे तक एडवोकेट जनरल ने आंदोलनकारी विद्यार्थियों के पांच नुमाइंदों के साथ मीटिंग करके उनकी मांगें जानीं। मीटिंग के बाद छात्रों ने मीडिया को बताया कि उनकी मांगों को लेकर एडवोकेट जनरल द्वारा ड्राफ्ट तैयार कराया जा रहा है। अगर वह इससे सहमत हुए तो हड़ताल समाप्त कर देंगे। छात्रों ने बताया कि एडवोकेट जनरल की ओर से उनकी मांगों को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस, जो यूनिवर्सिटी के चांसलर हैं, उनके सामने रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed