फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rajan gangster arrested from Mumbai

50 हजार का इनामी गिरफ्तार : राजन ने सोनू शाह पर बरसाई थीं गोलियां

Sat, 17 Apr 2021 02:28 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 02:28 AM IST
विज्ञापन
Rajan gangster arrested from Mumbai
चंडीगढ़। डेढ़ साल पहले ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर प्रॉपर्टी डीलर सोनू शाह की हत्या करने वाले राजन उर्फ राजन जाट को दिल्ली पुलिस ने नवी मुंबई से गिरफ्तार किया है। हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के शाहबाद मारकंडा निवासी आरोपी राजन (24) पर चंडीगढ़ पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित किया था। सोनू की हत्या के बाद से वह फरार चल रहा था। शुक्रवार को दिल्ली पुलिस ने आरोपी राजन समेत उसके दो साथियों सुमित बिचपड़ी और अमित को भी गिरफ्तार किया है। चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच अब उसे प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आएगी।
विज्ञापन

28 सितंबर 2019 को सोनू शाह की हत्या के बाद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी राजू बिसौदिया ने जिम्मेवारी ली थी। क्राइम ब्रांच की जांच में सामने आया था कि राजू बिसौदिया ने लारेंस बिश्नोई के इशारे पर सोनू शाह की हत्या करवाई थी। क्राइम बांच ने मामला सुलझाते हुए लॉरेंस बिश्नोई, शुभम और शूटर मंजीत को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की थी। गैंगस्टर राजू बिसौदिया पर हरियाणा, राजस्थान और पंजाब में हत्या, फिरौती, अपहरण समेत दर्जनों मामले दर्ज हैं। वहीं, राजन के खिलाफ भी हरियाणा पंजाब चंडीगढ़ समेत अलग-अलग राज्यों में दर्जनों मामले दर्ज हैं। क्राइम ब्रांच की जांच में सामने आया था कि राजन ने ही सोनू शाह पर गोलियां बरसाई थीं। वारदात को अंजाम देने के बाद राजन हरियाणा के अलग-अलग ठिकानों में छिपा रहा, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले वहां फरार हो जाता था। दिसंबर 2019 को चंडीगढ़ पुलिस विभाग ने दोनों पर 50-50 हजार का इनाम घोषित किया था। हालांकि बाद में हरियाणा एसटीएफ की टीम ने थाईलैंड में छिपे गैंगस्टर राजू बिसौदिया को धर दबोचा था। वहीं, मामले में चंडीगढ़ पुलिस को हरियाणा के रहने वाले आरोपी दीपक की अभी भी तलाश है।
विज्ञापन

यह है मामला
28 सितंबर 2019 को सोनू शाह अपने साथियों जोगिंदर और परविंदर के साथ बुड़ैल स्थित अपने ऑफिस में बैठा था। इस दौरान तीन युवकों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। हमले में सोनू शाह की मौके पर मौत हो गई जबकि जोगिंदर और परविंदर घायल हो गए। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी राजू बिसौदिया ने फेसबुक पर सोनू की हत्या की जिम्मेदारी ली थी, जबकि इसके अगले दिन लॉरेंस गैंग के ही राजू बिसौदी ने भी हत्या की जिम्मेदारी ली। पुलिस की जांच में सामने आया था कि वर्चस्व को लेकर वारदात को अंजाम दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed