फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Raj babbar in chandigarh for new film promotion

अब बदल गई है खलनायक की भूमिका : आर्य बब्बर

Thu, 30 Nov 2017 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 30 Nov 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
Raj babbar in chandigarh for new film promotion
आर्य बब्बर - फोटो : अमर उजाला
अब गब्बर सिंह स्टाइल या मोगैंबो स्टाइल खलनायक नहीं हैं बल्कि अब खलनायकों का एक नया युग है। खलनायक यानी ऐसा कैरेक्टर जिसमें कारपोरेट क्वालिटी, मासूम चेहरा और उसके पीछे छुपा खतरनाक दिमाग हो।
विज्ञापन


ऐसा ही व्यक्ति आडियंस को पसंद आता है। फिलहाल नवाजुद्दीन सिद्दीकी, प्रकाश राज या 80 के दशक की बात करें तो राज बब्बर, विनोद खन्ना जैसे नामी कलाकार।

आर्य बब्बर की र्नई फिल्म में उनका निगेटिव कैरेक्टर है। आर्य बब्बर ने कहा कि फिल्म में वह कारपोरेट वर्ल्ड से जुड़े हैं। वह पेंटिंग्स के व्यापारी हैं और पेंटिंग खरीदते और बेचते हैं।
विज्ञापन


एक पेंटिंग को पाने के लिए वह कुछ भी कर जाते हैं। आर्य बब्बर ने कहा कि उनको पंजाब हमेशा से अच्छा लगा है। अभी अमृतसर से आएं हैं और वहां खाने पीने में कंट्रोल नहीं रह पाता है। उन्होंने कहा कि वह हमेशा वर्क आउट करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह में चार बार बी वर्कआउट करना अच्छा लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिर्फ पिता के लिए करते हैं कंपेनिंग
आर्य बब्बर ने कहा कि वह सिर्फ अपने पिता के लिए कंपेनिंग करते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का आने वाला समय काफी अच्छा है। वह पिता के साथ अक्सर रैलियों में जाते हैं और उनका प्रचार प्रसार भी करते हैं।

जल्द दिखेंगे पिता राज बब्बर के साथ
आर्य बब्बर ने कहा कि वह जल्द ही अपने पिता राज बब्बर के साथ एक पंजाबी फिल्म में दिखाई देंगे। अभी वह फिल्म का नाम नहीं बता सकते हैं पर पंजाबी में बनाई जाने वाली यह फिल्म एक शानदार फिल्म होगी।

जेहन फिल्म में एक साइको का कैरेक्टर
आर्य बब्बर ने कहा कि उनकी आने वाली फिल्म जेहन में उनकी भूमिका एक साइको कैरेक्टर की है। जिसमें वह लीड रोल में हैं। उन्होंने कहा कि यह फिल्म जल्द ही आएगी।

मेरठ का फायदा तो मिलता है
आर्य बब्बर के साथ पहुंची कलाकार भानी सिंह ने कहा कि वह मेरठ की रहने वाली हैं और उनको मेरठ की होने का लाभ तो मिलता है। कई बार उनसे पूछा गया कि आप यूपी की हैं क्या? अब यूपी की स्क्रिप्ट पर आधारित मूवी धड़ाधड़ तैयार हो रही हैं।


यह काफी अच्छी बात है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में वह दूसरी बार आई हैं और यहां काफी अच्छा लग रहा है। उन्होंने बताया कि वह जोधा अकबर में भी काम कर चुकी हैं और डीडी के सीरियल में भी काम कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed