{"_id":"588ced734f1c1b5c02cf7ee3","slug":"raise-the-water-level-of-sukhna-lake-chandigarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम बारिश से 24 घंटे में पौना इंच बढ़ा सुखना का जलस्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बारिश से 24 घंटे में पौना इंच बढ़ा सुखना का जलस्तर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 29 Jan 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
24 घंटे में सुखना का जलस्तर पौना इंच बढ़ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणतंत्र दिवस पर हुई बारिश का असर सुखना के जलस्तर पर पड़ा है। शुक्रवार शाम को सुखना का जलस्तर 1154.25 फुट दर्ज किया गया था, जबकि शनिवार शाम को पानी का स्तर 1154.35 फुट तक पहुंच गया है। इसके मुताबिक सुखना के पानी में करीब पौना इंच की बढ़ोतरी हुई है। विशेषज्ञ कहते हैं कि सुखना की लंबाई करीब 2.8 किलोमीटर है। इतनी बड़ी झील में यदि 24 घंटे में पौना इंच पानी बढ़ता है तो बड़ी बात है।
रेगुलेटरी एंड का पानी सुखना में छोड़ा गया
पिछले दो दिन में शहर में करीब 63 एमएम बारिश हुई है। एक तो इसका पानी सुखना में आया। दूसरा सुखना कैचमेंट में भी बारिश का पानी काफी था, जो सुखना चौ के माध्यम से रेगुलेटरी एंड में जमा हुआ था। शुक्रवार शाम को पर्यावरण विभाग ने पानी का रास्ता खोल दिया, जिससे रुका पानी भी सुखना में पहुंच गया है। इससे रेगुलेटरी एंड किनारों पर भी अच्छा-खासा पानी भर गया है।
छह माह में बढ़ा दो फुट बढ़ा पानी
सूत्रों ने बताया है कि गर्मियों के वक्त सुखना में पानी करीब तीन फीट रह गया था। रेगुलेटरी एंड पर तो आधा फुट ही पानी रह गया था। बोटिंग में दिक्कतें आ रही थीं, लेकिन छह महीने में जलस्तर में करीब दो फुट की बढ़ोतरी हुई है। जनवरी में ही कुल 144 एमएम बारिश हुई है। इसके अलावा ग्राउंड वाटर से भी ट्यूबवेल लगाकर सप्लाई दी जा रही है।