फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rain with storm in Punjab weather update news

Weather: पंजाब में बारिश-ओलावृष्टि के साथ तूफान, चुनावी सभा का पंडाल ध्वस्त, टावर गिरने से युवक की मौत

Fri, 19 Apr 2024 11:40 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 19 Apr 2024 11:40 PM IST
सार

गुरदासपुर से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अमन शेर सिंह शेरी कलसी के पठानकोट में हुए समारोह के दौरान आंधी तूफान की वजह से पंडाल गिर गया। इससे लोगों में हड़कंप मच गया। गुरदासपुर में भी आंधी के साथ बरसात शुरू हो गई है।

विज्ञापन
Rain with storm in Punjab weather update news
पठानकोट में आंधी से गिरा पंडाल - फोटो : संवाद

विस्तार

विज्ञापन

इसके नीचे दबने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल है। बारिश-ओलावृष्टि एवं तूफान के चलते फसलों को भी नुकसान हुआ है। इसी बीच, मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक पंजाब के कई इलाकों में बारिश और तेज हवाएं चलने की चेतावनी देते हुए अलर्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन


पठानकोट के भोआ में शुक्रवार को दोपहर 3:30 बजे आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार शैरी कलसी जैसे ही चुनाव सभा के मंच पर पहुंचने के बाद तूफान के कारण पंडाल गिर गया। इसके चलते पंडाल में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। लोग इधर-उधर भागने लगे। पंडाल गिरने के कारण शैरी कलसी भी फंस गए, जिन्हें सुरक्षाकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। गुरदासपुर में शाम करीब साढ़े तीन बजे चली आंधी के कारण क्राफ्ट बाजार में बनाया गया टावर गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टावर की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिस समय टावर गिरा, उस समय एक अन्य युवक टावर पर लाइट लगा रहा था। दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। दूसरा उपचाराधीन है। मृतक की पहचान अरविंदर कुमार पुत्र लक्खी राम निवासी कलीचपुर के रूप में हुई है।

उधर, ममदोट व उसके आसपास के गांवों में ओलावृष्टि के कारण गेहूं व सब्जियों की फसल को नुकसान पहुंचा है। किसान रेशम सिंह व गुरदेव सिंह ने बताया कि तेज हवा और बारिश के साथ गांव दोना तेलू मल, फत्तेवाला हिठाड़, कालू अराइयां हिठाड़, लक्खा हाजी, रूहेला हाजी व भंबा हाजी में ओलावृष्टि हुई है। हरी मिर्च, शिमला मिर्च एवं भिंडी की फसल को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है।

ओलावृष्टि-बारिश से 11,200 एकड़ रकबा प्रभावित
पंजाब में शुक्रवार को हुई बारिश व ओलावृष्टि से करीब 11,200 एकड़ रकबे पर गेहूं की फसले प्रभावित हुई है। इस कारण गेहूं का झाड़ करीब पांच फीसदी कम रहने का खेतीबाड़ी विभाग ने अनुमान लगाया गया है। बताया जा रहा है कि अभी तक केवल 25 फीसदी फसलों की ही कटाई हुई है। इसी बीच शुक्रवार को मौसम की मार से खास तौर से संगरूर जिले में 5000 एकड़ पर फसलों को नुकसान पहुंचा है, वहीं मोगा में 2500 एकड़, अमृतसर में 500, मानसा में 200 एकड़ पर फसलें प्रभावित हुई हैं। पटियाला, फरीदकोट व बठिंडा में भी नुकसान हुआ है। पंजाब खेतीबाड़ी विभाग के डायरेक्टर जसवंत सिंह के मुताबिक बारिश व ओलावृष्टि से पकी गेहूं की फसलों का दाना गिर जाता है। जिससे गेहूं का झाड़ पांच फीसदी तक कम रहने की आशंका है।


नुकसान का सर्वे करवाएंगे
बारिश-ओलावृष्टि से फसलों को जो भी नुकसान हुआ है उसका सर्वे कराया जाएगा। नुकसान के आकलन के लिए चंडीगढ़ में अधिकारियों से जल्द मीटिंग की जाएगी। किसानों के दाने-दाने का मुआवजा मिलेगा। -भगवंत मान, मुख्यमंत्री, पंजा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed