फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rain, thunderstorm and hailstorm in many districts of Haryana

हरियाणा के कई जिलों में अंधड़, बारिश और ओलावृष्टि ने मचाई तबाही, पढ़ें- आगे कैसा रहेगा मौसम

Fri, 15 May 2020 11:10 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक/हिसार ( हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक/हिसार ( हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 15 May 2020 11:10 AM IST
सार

  • कई जिलों में पेड़ उखड़ कर सड़कों पर गिरे
  • बिजली के पोल गिरने से घंटों गुल रही बिजली 

विज्ञापन
Rain, thunderstorm and hailstorm in many districts of Haryana

विस्तार

हरियाणा में पिछले एक पखवाड़ा में चौथी बार मौसम ने पलटा खाया। पश्चिमी विक्षोभ के चलते गुरुवार दोपहर बाद प्रदेश के कई जिलों में अंधड़ के साथ बारिश और ओले गिरे। करीब 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलीं हवाओं से पेड़ उखड़ कर सड़कों पर जा गिरे और जाम लग गया। पेड़ों की शाखाएं टूट कर बिजली के तारों पर जा गिरीं। 

विज्ञापन


इससे बिजली के पोल उखड़ गए और घंटों तक बिजली गुल रही। ओलावृष्टि से टमाटर आदि सब्जियों की फसलों को नुकसान पहुंचा है। वहीं मंडियों में खुले में पड़ा लाखों क्विंटल गेहूं-सरसों की बोरियां व ढेरियां भीग गईं। जीटी बेल्ट के जिलों में अधिक नुकसान हुआ। 
विज्ञापन


करनाल में एक राइस मिल का टीन शेड उड़ गया। भिवानी की नई अनाज मंडी में खुले में रखे करीब डेढ़ लाख कट्टे गेहूं और दो लाख सरसों के कट्टे बारिश में भीग गए। बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया। रोहतक में सामान्य से 12 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। अधिकतम तापमान 27.9 दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां इतनी बारिश (एमएम)

  • शहर             बारिश 
  • रोहतक         7.3
  • हिसार          6.2
  • भिवानी         2.8
  • झज्जर           2.0 

आगे ऐसा रहेगा मौसम 

  • 15 मई - बादल छाए रहेंगे 
  • 16 मई - पारा बढ़ेगा 
  • 17 मई - आंशिक बादल 
  • 18 मई - मौसम साफ रहेगा 


गेहूं की गुणवत्ता पर असर, कटाई प्रभावित 
पिछले दो माह से लगातार मौसम खराब रहने समय पर गेहूं की कटाई नहीं हो सकी। इससे गेहूं के दाने काले पड़ गए। जहां कटाई हो गई वहां बारिश के कारण किसान गेहूं के अवशेषों से तूड़ा नहीं बनवा सके। गन्ने की फसल में चोटी बेधक और अन्य बीमारियां आ रही हैं। किसानों के अनुसार टमाटर पर ओले पड़ने से धब्बेदार होकर गल जाएंगे। शिमला मिर्च को भी क्षति होगी। सबसे अधिक नुकसान प्याज की फसल को होगा।

लेट हो रही कपास-नरमा की बिजाई
कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार लगातार पश्चिमी विक्षोभ और बारिश आने से नरमा-कपास की बिजाई लेट हो रही है। हालांकि जहां पहले बिजाई हो चुकी है, उन्हें फायदा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed