फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rain in many districts of Haryana, weather beautiful in chandigarh

बारिश से चंडीगढ़ और हरियाणा में मौसम हुआ सुहाना, दो दिन आंधी-पानी और बिजली गिरने की चेतावनी

Tue, 25 Jun 2019 12:27 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 25 Jun 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Rain in many districts of Haryana, weather beautiful in chandigarh
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

मानसून का इंतजार कर रहे हरियाणा और चंडीगढ़ वासियों के लिए सोमवार का दिन राहत लेकर आया। हालांकि, मानसून आने में अभी करीब 10 दिन लग जाएंगे लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पश्चिमी हरियाणा में अच्छी बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल गए।

विज्ञापन


कई जगहों पर बारिश होने से प्रदेश वासियों को भीषण गर्मी से राहत मिली। चंडीगढ़ में भी बारिश से लोगों ने राहत की सांस ली। हरियाणा में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया। सोमवार दोपहर बाद रेवाड़ी, भिवानी, चरखी दादरी आदि जिलों में अच्छी बारिश हुई। वहीं, सिरसा, झज्जर, बहादुरगढ़, नारनौल, करनाल, हिसार जिलों में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने अगले दो दिन 25 और 26 जून को हरियाणा में अंधड़ के साथ बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। इस दौरान 30 से 45 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों को फायदा, आमजन को राहत 

- जीटी बेल्ट के जिलों में धान की रोपाई करने वाले किसानों को फायदा 
- पश्चिमी हरियाणा के जिलों में बाजरा आदि की बुआई शुरू होगी
- पारा 40 डिग्री से नीचे आने पर आमजन को भीषण गर्मी से राहत मिली 

आगे ऐसा रहेगा मौसम 
25 जून - बारिश, गरज, अंधड़ के साथ बौछार, बिजली गिरने की आशंका 
26 जून - आंशिक बादल, गरज के साथ बौछार, तेज हवाएं 
27 जून - आंशिक बादल 

किसानों को सलाह 
हरियाणा में जून माह के अंत तक मानसून पहुंच जाता है। इस बार जुलाई के पहले सप्ताह में पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए हिसार कृषि विश्वविद्यालय ने किसानों को सलाह दी है कि 26 जून के बाद मौसम साफ होने पर ग्वार और बाजरे की बिजाई करें।

कहां कितनी बरसात 
चरखीदादरी - 40 एमएम 
भिवानी - 6 एमएम 
लोहारू - 7 एमएम 

दिन का पारा 3 से 7 डिग्री गिरा  
भले ही पूरे प्रदेश में बारिश नहीं हुई हो लेकिन बादल छाने और तेज हवा चलने से दिन के तापमान में 3 से 7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। सोमवार सुबह ही बादल छा गए। इससे लोगों को सूरज की तपन का सामना नहीं करना पड़ा लेकिन उमस बढ़ गई। शाम को तेज हवाएं चलने से राहत मिली। नारनौल में सर्वाधिक तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हिसार में 38.4 और करनाल में 33.2 डिग्री रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed