{"_id":"64bba1e2cce84f8e1c0850c3","slug":"rain-in-chandigarh-update-news-in-hindi-2023-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh Weather: चंडीगढ़ में दो हफ्ते बाद हुई बरसात, चिपचिपी गर्मी से मिली राहत, जाने आगे कैसा रहेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh Weather: चंडीगढ़ में दो हफ्ते बाद हुई बरसात, चिपचिपी गर्मी से मिली राहत, जाने आगे कैसा रहेगा मौसम
Sat, 22 Jul 2023 03:01 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 22 Jul 2023 03:01 PM IST
सार
करीब दो सप्ताह से चंडीगढ़ में बारिश नहीं हुई थी। हालांकि इससे पहले 9 और 10 जुलाई को हुई बारिश अपने साथ कई दिक्कतें लेकर आई थी जिससे सड़कों और परियोजनाओं को करोड़ों रुपये का नुकसान झेलना पड़ा। इसके बाद मौसम का रुख बदलने से ट्राइसिटी में करीब दो सप्ताह से सूखा चल रहा था।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में बरसात।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ में शनिवार को मौसम बदल गया। सुबह आई बरसात से लोगों को चिपचिपी गर्मी और उमस से राहत मिली। कुछ दिनों में ट्राइसिटी में मौसम बहुत ज्यादा गरम हो गया था। शुक्रवार को चंडीगढ़ का उच्चतम तापमान 37 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए पंजाब और हरियाणा समेत चंडीगढ़ में येलो अलर्ट जारी किया था। साथ ही लोगों से सावधानी की अपील की थी।
दो हफ्ते बाद बरसे बदरा
करीब दो सप्ताह से चंडीगढ़ में बारिश नहीं हुई है। हालांकि इससे पहले 9 और 10 जुलाई को हुई बारिश अपने साथ कई दिक्कतें लेकर आई थी जिससे सड़कों और परियोजनाओं को करोड़ों रुपये का नुकसान झेलना पड़ा। इसके बाद मौसम का रुख बदलने से ट्राइसिटी में करीब दो सप्ताह से सूखा चल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार आगामी शुक्रवार तक बारिश का पूर्वानुमान है। विभाग ने 22 से 23 जुलाई शनिवार को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। हालांकि शुक्रवार को भी चंडीगढ़ में कुछ स्थानों पर बूंदाबादी हुई। मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 21 से 24 जुलाई के दौरान लगभग सभी जगह हल्की से मध्यम और कहीं तेज बारिश दर्ज की जाएगी।
ईरान में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ लाया बारिश
मौसम विभाग के अनुसार ईरान और इसके आसपास समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर ऊपर चक्रवाती परिसंचरण के रूप में एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ देखा जा रहा है। इसकी हवाएं समूचे एशिया और भारत की ओर बढ़ रही हैं। जिसकी वजह से क्षेत्र में बारिश की संभावना है। विभाग ने लोगों से सचेत रहने को कहा है।