फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Railways refused to refund, received money on complaint to President

हक की बात: रेलवे की गलती से छूटी ट्रेन, रिफंड से भी किया मना... फिर राष्ट्रपति को दी अर्जी और ले लिया भुगतान

Thu, 17 Aug 2023 02:28 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 17 Aug 2023 02:28 AM IST
सार

शिकायतकर्ता चंडीगढ़ निवासी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि उनके समेत आठ यात्री 8 जुलाई 2023 को भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन पहुंचे। पुरुषोत्तम एक्सप्रेस नंबर 12801 ट्रेन लेट होने के कारण 9 जुलाई को रात दो बजे दिल्ली के लिए रवाना हुई। ट्रेन दिल्ली देरी से पहुंची जिसके कारण उनकी शताब्दी छूट गई।

विज्ञापन
Railways refused to refund, received money on complaint to President
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय रेलवे के अधिकारियों की लापरवाही और उपेक्षापूर्ण रवैये के चलते चंडीगढ़ आने वाले आठ यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रेन लेट हो जाने पर इन यात्रियों की अगली ट्रेन छूट गई। इसके बाद यात्रियों ने रेलवे अधिकारियों से रिफंड या उनकी टिकट अगली ट्रेन में समायोजित करने की मांग की, लेकिन अधिकारियों ने इससे मना कर दिया। इसके बाद पीड़ितों ने राष्ट्रपति कार्यालय को इसकी शिकायत की। तब जाकर यात्रियों को उनके पैसे का भुगतान हुआ। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Sawan 2023: 21 अगस्त को नागपंचमी और श्रावण सोमवार एक साथ, 24 साल बाद बन रहा ऐसा अद्भुत संयोग
विज्ञापन


शिकायतकर्ता चंडीगढ़ निवासी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि उनके समेत आठ यात्री 8 जुलाई 2023 को भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन पहुंचे। पुरुषोत्तम एक्सप्रेस नंबर 12801 ट्रेन लेट होने के कारण 9 जुलाई को रात दो बजे दिल्ली के लिए रवाना हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने दिल्ली से चंडीगढ़ के लिए कालका शताब्दी एक्सप्रेस में 5676 रुपये खर्च कर बुकिंग करवा रखी थी। भुवनेश्वर एक्सप्रेस ने उन्हें नई दिल्ली सुबह 8:40 बजे पहुंचाया, जिसकी वजह से कालका शताब्दी एक्सप्रेस छूट गई। रेलवे की गलती होने पर भी अधिकारियों ने उन्हें रिफंड करने से मना कर दिया। अरविंद कुमार ने बताया कि उन्होंने इसकी शिकायत राष्ट्रपति कार्यालय को की तब जाकर उन्हें उनका पैसा रिफंड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed