{"_id":"f6d6f8fb570f7ba66e617c096ee401d8","slug":"railway-station-of-chandigarh-will-look-like-malls-soon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन पर पार्किंग से जुड़ी बड़ी खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन पर पार्किंग से जुड़ी बड़ी खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 13 Nov 2014 08:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिटी ब्यूटीफुल का रेलवे स्टेशन जल्द ही मॉल की तरह नजर आएगा। यहां सुविधाएं भी मॉल जैसी मिलेंगी। स्टेशन पर अब ऑटोमेटिक (कंप्यूटराइज्ड) पार्किंग बनने जा रही है। इसको लेकर रेलवे प्रशासन ने टेंडर भी जारी कर दिया है।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर अभी 300 गाड़ियों की पार्किंग की जगह है, लेकिन उस पर भी अधिकतर ऑटो चालकों का कब्जा रहता है। ऐसे में यहां आने वालों को अपने वाहन पार्क करने में दिक्कतें आती हैं। इसलिए रेलवे प्रशासन ने मौजूदा पार्किंग का विस्तार करने का फैसला लिया है। यहां 300 की बजाय अब 500 वाहन पार्क हो सकेंगे। पार्किंग में कंप्यूटराइज्ड सिस्टम लगने से लोगों को और आसानी होगी।
विज्ञापन
कंप्यूटराइज्ड पार्किंग बनने से यहां घंटों के हिसाब से चार्ज लिया जाएगा। फिलहाल पार्किंग रेट अभी तय नहीं हुए हैं। कंप्यूटराइज्ड पार्किंग में सीसीटीवी कैमरे भी लगेंगे, जिससे वाहन चोरी होने का भी खतरा नहीं होगा।
विज्ञापन
इस महीने स्टेशन को मिलेगा नया लुक
रेलवे स्टेशन पर इस समय नई बिल्डिंग का निर्माण कार्य चल रहा है। नई बिल्डिंग को ओवल शेप में तैयार किया गया है और बाहर शीशे लगाकर इसकी चमक और बढ़ा दी गई है। बीते सोमवार को डिवीजनल रेलवे मैनेजर (डीआरएम) एके कठपाल ने स्टेशन का दौरा किया था और सारा काम नवंबर के आखिर तक पूरा करने के निर्देश दिए थे।
ये भी होंगी सुविधाएं
- 10 नए टिकट काउंटर बनेंगे
- 4 रिजर्वेशन काउंटर भी बनाए जाएंगे
- नई बिल्डिंग में एस्केलेटर भी
- आधुनिक वेटिंग रूम बनाया जाएगा