फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   railway minister will show flag of country's first CNG DMU

आज पटरी पर दौड़ेगी पहली सीएनजी ट्रेन

Tue, 13 Jan 2015 04:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा) Updated Tue, 13 Jan 2015 04:43 PM IST
विज्ञापन
railway minister will show flag of country's first CNG DMU

देश की पहली सीएनजी डीईएमयू सवारी गाड़ी आज शाम 5:00 बजे रेवाड़ी जंक्शन से रोहतक के लिए रवाना होगी। ट्रेन को हरी झंडी रेलमंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु दिखाएंगे।

विज्ञापन


इसके अलावा रेलमंत्री रेवाड़ी-बीकानेर के लिए एक अन्य सवारी गाड़ी का भी उद्घाटन करेंगे। दोनों ट्रेनों के उद्घाटन के लिए रेलमंत्री विशेष ट्रेन के द्वारा शाम तकरीबन पौने पांच बजे रेवाड़ी जंक्शन प्लेटफार्म नंबर 1 पर पहुंचेंगे।
विज्ञापन


इसके बाद रेवाड़ी-रोहतक सीएनजी डीईएमयू सवारी गाड़ी को प्लेटफार्म नंबर एक और रेवाड़ी-बीकानेर सवारी गाड़ी को प्लेटफार्म नंबर 7 से एक साथ हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलमंत्री के दौरे को देखते हुए स्टेशन पर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबंध कर दिए हैं। रेलवे के आलाधिकारियों ने रेवाड़ी जंक्शन पर डेरा जमा रखा है।

पिछले एक सप्ताह में उत्तर-पश्चिम जयपुर मंडल के डीआरएम और एडीआएम दो बार रेवाड़ी जंक्शन का दौरा कर चुके हैं। रेलमंत्री के अलावा कई केंद्र और प्रदेश के मंत्री भी इस दौरान मौजूद रहेंगे।

क्यों खास है यह सीएनजी डीएमयू

railway minister will show flag of country's first CNG DMU

स्टेशन अधीक्षक गोपाल भाटी ने बताया कि रेलमंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। स्टेशन पर सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए हैं।

भाटी ने बताया कि दोपहर करीब 3 बजे रेलमंत्री और रेल मंत्रालय के आला अधिकारी विशेष ट्रेन से नई दिल्ली स्टेशन से रेवाड़ी के लिए रवाना होंगे।

देश में पहली बार हो रहा है प्रयोग
- देश में पहली बार हो रहा है सीएनजी डीईएमयू का प्रयोग।
- 40 फीसदी सीएनजी और 60 फीसदी डीजल से चलता है इंजन।
- चेन्नई के इंटेग्रल कोच फैक्ट्री में हुआ है इंजन तैयार।
- दिल्ली से इंजन को मुहैया कराई जाएगी सीएनजी।
- शकूरबस्ती जंक्शन, दिल्ली में होगा मेंटेनेंस।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed