फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Raid on plywood factory, agricultural-grade urea seized.

Chandigarh News: प्लाइवुड फैक्टरी में छापा, कृषि-ग्रेड यूरिया जब्त

Thu, 05 Feb 2026 07:12 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 07:12 PM IST
विज्ञापन
Raid on plywood factory, agricultural-grade urea seized.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। पंजाब सरकार और कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां के निर्देशों पर कृषि विभाग की टीम ने दाखा पुलिस के सहयोग से गांव रांके स्थित आर्या इंडस्ट्रीज प्लाइवुड फैक्टरी में अचानक रेड की। कार्रवाई के दौरान फैक्टरी से कृषि-ग्रेड यूरिया बरामद किया गया, जिसे भारत सरकार किसानों को सब्सिडी दरों पर उपलब्ध कराती है।
मुख्य कृषि अधिकारी गुरदीप सिंह ने बताया कि जांच में सामने आया है कि फैक्टरी में कृषि-ग्रेड यूरिया का उपयोग प्लाइवुड निर्माण में किया जा रहा था जबकि नियमों के अनुसार इसका प्रयोग केवल कृषि कार्यों के लिए ही किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस तरह का दुरुपयोग न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि इससे सरकार को राजस्व का नुकसान होता है और किसानों को समय पर खाद मिलने में परेशानी भी आती है।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद उर्वरक निरीक्षक अर्शदीप सिंह (हंबड़ा) ने बरामद यूरिया को सील कर दिया। इसके बाद डाखा थाना पुलिस ने फैक्टरी प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, उपायुक्त हिमांशु जैन ने औद्योगिक इकाइयों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि सभी उद्योग नियमों और कानून के दायरे में रहकर ही संचालन करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि कृषि-ग्रेड यूरिया के अवैध उपयोग या कालाबाजारी के किसी भी मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed