फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rahul gandhi will attend the centenary ceremony of jallianwala bagh

जलियांवाला बाग शताब्दी कार्यक्रम में शामिल होंगे राहुल गांधी, सीएम अमरिंदर सिंह ने भेजा न्योता

Wed, 10 Apr 2019 09:36 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 10 Apr 2019 09:36 PM IST
विज्ञापन
Rahul gandhi will attend the centenary ceremony of jallianwala bagh
राहुल गांधी - फोटो : File Photo

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भाजपा की राष्ट्रवाद की धार को मंद करने के लिए जलियांवाला बाग शताब्दी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को न्योता भेजा है। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी ने कैप्टन का न्योता स्वीकार कर लिया है। वह 13 अप्रैल को सुबह कार्यक्रम में पहुंचेंगे। 

विज्ञापन


अमृतसर के विधायक डा. राजकुमार वेरका ने इस संबंध में पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि राहुल जलियांवाला बाग में डेढ़ घंटा रुकेंगे। वह शहीदों को श्रद्धा सुमन भेंट करने के साथ-साथ देश की आजादी में अपने प्राण की आहुति देने वाले शहीदों के परिजनों से भी मुलाकात कर सकते हैं।
विज्ञापन


संभावना है कि प्रदेश कांग्रेस नेता राहुल गांधी के दौरे पर गुरु नगरी पहुंचेंगे। राहुल गांधी जलियांवाला बाग के शहीदों को नमन करेंगे। हालांकि वो विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक स्थल श्री हरमंदिर साहिब पर माथा टेकने के लिए पहुंचेंगे या नहीं इसकी अभी जानकारी नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि राष्ट्रवाद के मुद्दे पर कांग्रेस को जनता के कठघरे में खड़ा कर वोट मांग रही भाजपा को घेरने के लिए कांग्रेस ने रणनीति तैयार की है। जलियांवाला बाग शताब्दी कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेस राष्ट्रभक्ति का संदेश देगी।

वहीं भाजपा की राष्ट्रवाद के नाम से की जा रही राजनीति का जवाब दिया जाएगा। 12 और 13 अप्रैल को होने वाले शताब्दी कार्यक्रम में भाजपा का कोई भी राष्ट्रीय नेता नहीं पहुंच रहा है जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जलियांवाला बाग यादगारी ट्रस्ट के चेयरमैन हैं। 

Rahul gandhi will attend the centenary ceremony of jallianwala bagh
जलियांवाला बाग

यही कारण है कैप्टन अमरिंदर सिंह राहुल गांधी को जलियांवाला बाग के शताब्दी कार्यक्रम में शामिल कर उसका राजनीतिक फायदा लेने का प्रयास करेंगे। बता दें कि इससे पहले गांधी परिवार कई दशकों तक ट्रस्ट पर काबिज रहा है। 2000 में सोनिया गांधी ने जलियांवाला बाग का दौरा किया था। यहां उन्होंने एक जनसभा भी की थी। 

पीएम ने पांच वर्षों में शहीद स्थली को नहीं किया नमन : सिद्धू
मंत्री नवजोत सिद्धू ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जलियांवाला बाग नेशनल मेमोरियल ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं। लेकिन केंद्र सरकार की अनिच्छा ने हमें कुछ भी करने की अनुमति नहीं दी। प्रधानमंत्री को ट्रस्टी नियुक्त करने में सात महीने का समय लगा। 

उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान एक बार भी शहीद स्थली को नमन करने की जहमत नहीं उठाई। चूंकि राष्ट्र जलियांवाला बाग नरसंहार के 100वें वर्ष पर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए इकट्ठा होगा।

भारत सरकार ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम को फीका करने के लिए पंजाब सरकार के उन सभी प्रस्तावित विकास परियोजनाओं को रोक दिया, जिससे इस पावन भूमि का विकास किया जाना था।

कैप्टन 12 अप्रैल को कैंडल मार्च में लेंगे भाग   
जलियांवाला बाग शताब्दी कार्यक्रम 12 अप्रैल को शुरू होगा। इस दिन प्रदेश के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह शाम सात बजे टाउन हाल से जलियांवाला बाग तक कैंडल मार्च की अगुवाई करेंगे। शहीद स्थली जलियांवाला बाग के शताब्दी कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू हिस्सा लेंगे।

उपराष्ट्रपति के साथ पंजाब के राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर के साथ कई गणमान्य शामिल होंगे। राहुल गांधी 13 अप्रैल की सुबह जलियांवाला बाग पहुंचेंगे। वहीं उपराष्ट्रपति का कार्यक्रम दोपहर बाद तीन बजे होना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed