फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   rahul gandhi punjab visit on march 18, drug politics will Faster

राहुल गांधी 18 को पंजाब में, नशे पर एक बार फिर गर्माएगी सियासत

Thu, 17 Mar 2016 10:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 17 Mar 2016 10:15 AM IST
विज्ञापन
rahul gandhi punjab visit on march 18, drug politics will Faster
राहुल गांधी - फोटो : pti

पंजाब में नशे का मुद्दा एक बार फिर गर्माने जा रहा है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी 18 मार्च को पंजाब आ रहे हैं। वह अमृतसर में नशे पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री की पब्लिक स्क्रीनिंग में बतौर गेस्ट ऑफ ऑनर शामिल होंगे।

विज्ञापन


कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह भी शामिल होंगे। साध्वी खोसला ने पंजाब में नशे पर एक डॉक्यूमेंट्री फेडिंग ग्लोरी-पंजाब, होप नॉट लॉस्ट बनाई है। 18 मार्च को अमृतसर में बस स्टैंड के सामने स्थित बिग सिनेमाज में इसकी पब्लिक स्क्रीनिंग रखी गई है। इस डॉक्यूमेंट्री का निर्देशन चंद्रमणि ने किया है। इसमें पंजाब में नशे के कारण और इनके चलते बने हालातों को दर्शाया गया है।
विज्ञापन


इसमें दिखाया गया है कि किस तरह दशकों तक संपन्नता और ऐशपरस्ती की जिंदगी के बाद पंजाब नशे की गिरफ्त में आ गया। अब पंजाब को इनके खिलाफ जागने के लिए क्या करना चाहिए। साध्वी एक राजनीतिक विश्लेषक, सामाजिक कार्यकर्ता और एंटरप्रेन्योर हैं। जो पंजाब को नशे और भ्रष्टाचार से बचाने निकली हैं, इस पर एक किताब भी लिख रही हैं। साध्वी मानती हैं कि कभी पंजाब संपन्नता के मामले में नंबर एक सूबा होता था, आज 15वें स्थान पर खिसक गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बारे में बहुत कुछ लिखा गया, लेकिन सरकार के पास उसे पढ़ने का समय ही नहीं है। बहुत कुछ कहा गया, जिसे सत्ताधारियों ने मृतकों की चिता के साथ जला दिया। आज पंजाब के 70 फीसदी युवा नशे के शिकार हैं। जेलों में बंद बीस हजार लोग ड्रग एडिक्ट हैं। तरनतारन सबसे ज्यादा प्रभावित ग्रामीण इलाका और अमृतसर सबसे ज्यादा प्रभावित शहरी इलाका है। साध्वी के विचारों से साफ है कि डॉक्यूमेंट्री में सत्ताधारी अकाली दल पर भी निशाना साधा जाएगा।


राहुल ने ही सबसे पहले कहा था कि पंजाब के 70 फीसदी युवा नशे के शिकार हैं। अब इस मुद्दे पर फिर सियासत गर्माएगी। कार्यक्रम के को-ऑर्डिनेटर व पूर्व सांसद विजय इंदर सिंगला ने राहुल के आने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में किसको बुलाना है, इसे अंतिम रूप दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed