फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rahul gandhi, punjab assembly election, punjab congress, drug smuggling, rahul chandigarh visit

पंजाब को लेकर राहुल ने कही ऐसी बात, कांग्रेसियों के दिल बाग-बाग

Sat, 16 Apr 2016 07:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 16 Apr 2016 07:52 PM IST
विज्ञापन
rahul gandhi, punjab assembly election, punjab congress, drug smuggling, rahul chandigarh visit
चंडीगढ़ दौरे पर राहुल गांधी - फोटो : फाइल फोटो
पंजाब मेरे दिल के करीब है और मैं इसके लिए कुछ करना चाहता हूं। मैं पंजाब से नशे का खात्मा करना चाहता हूं। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने अकाली-भाजपा सरकार पर नशों के मुद्दे पर गंभीरता न दिखाने का करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अकालियों हमेशा नशों के गंभीर मुद्दे को नजरंदाज किया। जीरकपुर के एक रिसॉर्ट में वर्करों के साथ बैठक से पहले राहुल मीडिया से बात कर रहे थे।
विज्ञापन


राहुल ने कहा कि जब उन्होंने पंजाब में नशों की गंभीरता का मुद्दा उठाया तो अकालियों ने उनका मजाक उड़ाया था। आज हर कोई इस बारे में बात कर रहा है। अकालियों ने कहा कि कांग्रेस पंजाब को बदनाम करना चाहती है। पर पंजाब को कोई बदनाम नहीं कर सकता। पंजाब देश का दिल है, पंजाब देश को जीवन देता है, पंजाब देश का अन्नदाता है। पंजाब के लिए मेरे दिल में विशेष स्थान है। मैं पंजाब की मदद करना चाहता हूं, पंजाब के लिए कुछ करना चाहता हूं।
विज्ञापन


चाहता हूं कि यहां इंडस्ट्री आए, पंजाब खुशहाल हो। पर नशों के मुद्दे को उठाना गलत बात नहीं। अगर पंजाब में कांग्रेस सरकार बनती है तो कुछ महीनों में ही नशों का खात्मा किया जाएगा। कांग्रेस एक नए तरह की सरकार देना चाहती है, जोकि लोगों की जरूरतों के प्रति संवेदनशील हो। जो किसानों और युवाओं की सरकार हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पंजाब में किसान बदहाल हैं। मंडियों में अदायगी नहीं हो रही है, किसान आत्महत्या कर रहे हैं। अनाज खरीदा जाना चाहिए, किसानों को उनका पैसा मिलना चाहिए। अदायगी आज होनी चाहिए, महीनों बाद नहीं। सतलुज-यमुना लिंक नहर पर सवाल को राहुल ने यह कह कर टाल दिया कि मामला अदालत में विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed