फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rahul gandhi crowned as congress chief, rebellion in chandigarh congress

राहुल गांधी की ताजपोशी पर चंडीगढ़ कांग्रेस में उभरी गुटबाजी, ये रही वजह

Sun, 17 Dec 2017 10:12 AM IST
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 17 Dec 2017 10:12 AM IST
विज्ञापन
rahul gandhi crowned as congress chief, rebellion in chandigarh congress
rahul gandhi - फोटो : रवि बत्रा
कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर राहुल गांधी की ताजपोशी में चंडीगढ़ कांग्रेस के नेताओं की गुटबाजी उभर कर सामने आ गई है। कांग्रेस महासचिव एवं पार्षद देवेंद्र सिंह बबला ने खुलकर कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में डेलीगेट्स और सीनियर नेताओं को साथ न ले जाने पर कांग्रेस महासचिव देवेंद्र सिंह बबला ने नाराजगी जाहिर की है। चंडीगढ़ से राहुल गांधी की ताजपोशी में सिर्फ कांग्रेस अध्यक्ष ही शामिल हुए।
विज्ञापन


बबला ने अपनी नाराजगी कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा को वाट्सएप पर मैसेज भेजकर भी जाहिर की है। वहीं, कांग्रेस के चंद अन्य सीनियर नेता भी छाबड़ा की ओर से दिल्ली अकेले जाने से नाराज हैं। देवेंद्र सिंह बबला का कहना है कि राहुल गांधी की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष की कुर्सी संभालना एक ऐतिहासिक दिन था। यह अध्यक्ष की जिम्मेवारी थी कि वह सभी को साथ लेकर दिल्ली जाते। बबला का कहना है कि जब हरियाणा कांग्रेस 5 हजार लोगों को दिल्ली लेकर जा सकती थी तो क्या चंडीगढ़ कांग्रेस 50 नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी नहीं ले जा सकती। इसके लिए एक बस दिल्ली ले जानी चाहिए थी।
विज्ञापन


बबला का दावा है कि जब राहुल गांधी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन भरा था, तब भी प्रदीप छाबड़ा अकेले ही नामांकन पत्र का सेट लेकर चले गए थे, लेकिन छाबड़ा की ओर से तैयार किए गए नामांकन पत्र में भी खामियां थीं, अगर वह नामांकन जमा हो जाता तो चंडीगढ़ कांग्रेस की अच्छी किरकिरी होती, लेकिन नामांकन के दिन 13 डेलीगेट्स अपने आप ही चले गए। जब पूर्व सांसद पवन बंसल ने छाबड़ा की ओर से भरा गया नामांकन देखा, तब पता चला कि इस पत्र में खामी है। उसके बाद बंसल ने चंडीगढ़ से आए डेलीगेट़्स के हस्ताक्षर लेते हुए नया नामांकन पत्र भरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक ही एंट्री पास आया था : छाबड़ा

rahul gandhi crowned as congress chief, rebellion in chandigarh congress
कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा
कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा का कहना है कि पार्टी हाईकमान से सिर्फ अध्यक्ष होने के नाते कार्यक्रम में भाग लेने के लिए एक ही एंट्री पास आया था। उन्होंने किसी को दिल्ली जाने से नहीं रोका था। छाबड़ा का कहना है कि कार्यक्रम के बाहर काफी भीड़ थी। उन्होंने देखा कि कई राष्ट्रीय नेता तो कार्यक्रम में घुस भी नहीं पाए। ऐसे में चंडीगढ़ कांग्रेस से अन्य नेताओं को दिल्ली ले जाने का क्या फायदा, जब कार्यक्रम के बाहर ही जाकर खड़ा होना था। डेलीगेट्स सम्माननीय और आदरणीय हैं। छाबड़ा ने कहा कि उन्होंने राहुल गांधी को मिलकर पूरी चंडीगढ़ कांग्रेस की ओर से शुभकामनाएं दी हैं। छाबड़ा ने कहा कि शुक्रवार सुबह उन्होंने ग्रुप में मैसेज डाल दिया था कि उनके पास कार्यक्रम में दाखिल होने का कोई एंट्री पास नहीं है, जो अपने स्तर पर दिल्ली जाना जा सकता है, वह जा सकता है।

चंडीगढ़ कांग्रेस के भी नए अध्यक्ष की होनी है घोषणा
चंडीगढ़ कांग्रेस के भी नए अध्यक्ष की घोषणा अगले दिनों में होनी है। ऐसे में नया अध्यक्ष बनने की दौड़ में कई दावेदार मैदान में आ गए हैं, जिनमें देवेंद्र सिंह बबला, एचएस लक्की, पवन बंसल का नाम दावेदारों में है, जबकि प्रदीप छाबड़ा भी फिर से अध्यक्ष बनना चाहते हैं। अध्यक्ष रहते हुए छाबड़ा ने दिल्ली में अपनी पैठ बना ली है, जबकि चंडीगढ़ कांग्रेस के संगठन के चुनाव हो चुके हैं, जबकि छाबड़ा को फिर से अध्यक्ष बनने से रोकने केलिए लॉबिंग शुरू हो गई है, जबकि छाबड़ा को अभी तक पूर्व रेल मंत्री पवन बंसल का समर्थन मिल रहा है।

बढहेड़ी ने भी नाराजगी जाहिर की
सभी नेताओं को दिल्ली न ले जाने पर कांग्रेस के उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बढहेड़ी ने भी नाराजगी जाहिर की है। बढहेड़ी का कहना है कि अगर पार्टी को मजबूत करना है तो सभी को साथ लेकर चलना पड़ेगा लेकिन छाबड़ा ऐसा नहीं कर रहे हैं। देश के सभी राज्यों से विधायक, नेता और डेलीगेट्स गए और राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने पर खुशी जाहिर की। वह भी चाहते थे कि दिल्ली जाकर भंगडा डालें, लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा अन्य नेताओं को दूर रखकर अकेले ही पार्टी चलाना चाहते हैं। उधर, एक राजनीतिक वाट्सएप ग्रुप में भी यह मुद्दा गरमाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed