फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rahul Gandhi Bet on Brijendra Singh Signals New Leadership Push in Haryana Congress

सियासी संकेत: राहुल के आशीर्वाद से ये बन सकते हैं हरियाणा कांग्रेस का नया चेहरा, इस समीकरण में बैठते हैं फिट

Sat, 09 May 2026 11:01 AM IST
Sharukh Khan आशीष वर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
आशीष वर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Sharukh Khan Updated Sat, 09 May 2026 11:01 AM IST
सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के दांव से बृजेंद्र सिंह हरियाणा कांग्रेस का नया चेहरा बनेंगे। बृजेंद्र सिंह की यात्रा में राहुल की एंट्री से हरियाणा कांग्रेस के सियासी संकेत बदल गए हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि उम्रदराज हो चुके हुड्डा के बाद कांग्रेस को एक ऐसे चेहरे की तलाश है जो युवा मतदाताओं और जाट राजनीति दोनों में स्वीकार्यता रखता हो। राहुल की नजर में बृजेंद्र सिंह इस समीकरण में फिट बैठते दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन
Rahul Gandhi Bet on Brijendra Singh Signals New Leadership Push in Haryana Congress
Rahul Gandhi - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बृजेंद्र सिंह की सद्भावना यात्रा में शामिल होना केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि कई बड़े संकेत देने वाली रणनीतिक पहल मानी जा रही है। राजनीतिक गलियारों में इस यात्रा को कांग्रेस के अंदर नेतृत्व परिवर्तन और नए सामाजिक समीकरणों की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है। 
विज्ञापन


सबसे बड़ा संकेत यही है कि राहुल गांधी अब हरियाणा में बृजेंद्र सिंह को एक नए चेहरे के रूप में आगे बढ़ाने की तैयारी कर रहे हैं। युवा, पढ़े-लिखे और जाट बिरादरी से आने वाले बृजेंद्र सिंह को कांग्रेस भविष्य की राजनीति के केंद्र में रखने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन


खास बात यह है कि राहुल गांधी पहली बार किसी कांग्रेस नेता की निजी यात्रा में शामिल हुए हैं। इससे पहले कई राज्यों में कई वरिष्ठ नेताओं ने यात्राएं निकालीं मगर राहुल गांधी ने व्यक्तिगत तौर पर भागीदारी नहीं की। ऐसे में इस उपस्थिति को सामान्य राजनीतिक शिष्टाचार से कहीं बड़ा संदेश माना जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा कांग्रेस में लंबे समय से भूपेंद्र सिंह हुड्डा का प्रभाव रहा है मगर यह भी सच है कि उनके नेतृत्व में हरियाणा कांग्रेस ने लगातार तीन चुनाव हारे भी हैं। रणदीप सुरजेवाला व कुमारी सैलजा अपने-अपने वोटरों में तो प्रभाव रखते हैं, मगर कांग्रेस को एकजुट करने में उनका नेतृत्व कहीं न कहीं कमजोर साबित रहा है। 

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि उम्रदराज हो चुके हुड्डा के बाद कांग्रेस को एक ऐसे चेहरे की तलाश है जो युवा मतदाताओं और जाट राजनीति दोनों में स्वीकार्यता रखता हो। राहुल की नजर में बृजेंद्र सिंह इस समीकरण में फिट बैठते दिखाई दे रहे हैं।

यात्रा को मेरा, हरियाणा कांग्रेस और राष्ट्रीय कांग्रेस का पूरा सपोर्ट
राहुल गांधी ने यात्रा में शामिल होने के साथ बृजेंद्र सिंह को बधाई देने के साथ यह भी कहा कि उनकी यात्रा को मेरा, हरियाणा कांग्रेस और राष्ट्रीय कांग्रेस का पूरा सपोर्ट है। राहुल गांधी के ये शब्द इसलिए भी मायने रखते हैं, क्योंकि हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष, यहां तक प्रभारी ने भी इस यात्रा से किनारा कर लिया था। 

 

अपनी टीम में बृजेंद्र सिंह को बड़ा ओहदा भी दे सकते हैं राहुल गांधी
ऐसे में राहुल गांधी का इन नेताओं को भी एक कड़ा संदेश है कि अब पार्टी के अंदर गुटबाजी नहीं चलेगी। अब सभी की नजरें बृजेंद्र सिंह के अगले कदम पर टिकी है। यानी इस यात्रा के बाद वे प्रदेश के अंदर क्या कार्यक्रम चलाते हैं। माना जा रहा है कि आने वाले समय में राहुल गांधी अपनी टीम में बृजेंद्र सिंह को बड़ा ओहदा भी दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed