फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU's revised route plan for convocation issued, VVIP route will remain from Gate-1

Chandigarh News: कन्वोकेशन के लिए पीयू का संशोधित रूट प्लान जारी, गेट-1 से रहेगा वीवीआईपी रूट

Thu, 18 May 2023 02:12 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 18 May 2023 02:12 AM IST
विज्ञापन
PU's revised route plan for convocation issued, VVIP route will remain from Gate-1
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी की ओर से बुधवार को रिवाइज्ड रूट प्लान जारी किया गया है। रिवाइज्ड रूट प्लान के अनुसार वीवीआईपी रूट गेट नबंर-1 से लेकर एडमिन ब्लॉक, कैमिस्ट्री व फिजिक्स विभाग की सड़क से होते हुए जिम्नेजियम हॉल और वहां से गोल्डन जुबली हॉल तक रहेगा। यह रूट नो व्हीकल जोन रहेगा। पीयू अधिकारियों के साथ जिम्नेजियम हॉल में चंडीगढ़ एसएसपी की ओर से 20 मई को वीवीआईपी दौरे और कन्वोकेशन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक भी आयोजित की गई।
विज्ञापन

पीयू की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार वीवीआईपी रूट आम लोगों के लिए सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेगा। वहीं वीवीआईपी रूट पर 19 मई और 20 मई को किसी भी तरह के साधन की पार्किंग की अनुमति नहीं होगी। प्रतिनिधियों को पार्किंग आमंत्रण पत्र पर पार्किंग की जानकारी दी होगी, तय पार्किंग पर ही साधन पार्क करने हैं। वहीं पीयू के निवासियों को निर्देश जारी किए गए हैं कि 19 और 20 मई को परिसर में किसी भी सड़क के किनारे गाड़ियां पार्क नहीं करनी हैं। अगर कोई साधन गलत जगह पार्क किया हुआ मिलता है तो चंडीगढ़ पुलिस की ओर से उसे उठा लिया जाएगा।
विज्ञापन



छात्रों को 20 मई को गेट-3 से मिली आने-जाने की अनुमति
पीयू के गेट नंबर-1 से सुबह 6 बजे से 9 बजे तक आम लोगों को आने-जाने की अनुमति मिलेगी। इसके बाद शाम 5 बजे तक वीवीआईपी रूट रहेगा। वहीं गेट नंबर-2 से वीआईपी, अतिथि, फैकल्टी और मीडिया को आने-जाने की अनुमति मिलेगी। गेट नंबर-3 से पीयू के विद्यार्थियों को आने जाने की अनुमति मिलेगी, इसका समय सुबह 6 से रात 10 बजे तक का रहेगा। सभी प्रतिभागियों और छात्रों को 20 मई को पीयू में दौरे के समय अपने आई-डी कार्ड साथ रखने हैं, बिना पहचान पत्र के प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed