{"_id":"69484909a8565fe4ef08fae7","slug":"pus-family-reunion-ceremony-himachali-dham-enthralled-the-audience-chandigarh-news-c-16-pkl1049-903192-2025-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पीयू का पारिवारिक मिलन समारोह, हिमाचली धाम ने बांधा समा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पीयू का पारिवारिक मिलन समारोह, हिमाचली धाम ने बांधा समा
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीयू के सेक्टर 25 स्थित कम्युनिटी सेंटर में रविवार को पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान व्यायाम सत्र, पारिवारिक मनोरंजक खेल, देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियां और सामाजिक विषयों पर विचार-विमर्श आयोजित किए गए, जिनका सभी उपस्थितजनों ने उत्साह के साथ आनंद लिया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पारंपरिक हिमाचली धाम रहा, जिसे स्वयंसेवकों ने लकड़ी की आग पर पारंपरिक हिमाचली बर्तनों में तैयार किया। प्रतिभागियों ने जमीन पर बैठकर पत्तलों में भोजन ग्रहण किया, जिससे समूचे वातावरण में पारंपरिक संस्कृति की जीवंत झलक देखने को मिली। इस अवसर पर हिमाचल महासभा चंडीगढ़ के अध्यक्ष पृथ्वी सिंह प्रजापति अपने सहयोगियों सहित उपस्थित रहे। आयोजन समिति के सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।