{"_id":"67911a8218c608e01c0066e6","slug":"purse-snatching-from-old-women-in-chandigarh-see-video-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहां है चंडीगढ़ पुलिस: कार से बाहर आई बुजुर्ग महिला, हाथ में पकड़ा पर्स छीन ले गए बदमाश, देखिए ये Video","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहां है चंडीगढ़ पुलिस: कार से बाहर आई बुजुर्ग महिला, हाथ में पकड़ा पर्स छीन ले गए बदमाश, देखिए ये Video
Wed, 22 Jan 2025 09:49 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Wed, 22 Jan 2025 09:49 PM IST
सार
चंडीगढ़ के सेक्टर-13 में भीड़भाड़ वाले इलाके में स्कूटी सवार दो बदमाश सरेआम बुजुर्ग महिला के हाथ से पर्स छीनकर फरार हो गए। घटना एक सीसीसीटीवी में कैद हुई है।
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : संवाद
विस्तार
चंडीगढ़ में स्नैचिंग की वारदातें कम नहीं हो रही हैं। या यूं कहें कि लुटेरों में चंडीगढ़ पुलिस का खौफ नहीं है। क्योंकि हर दूसरे दिन शहर में छीना-झपटी की घटनाएं हो रही हैं। ताजा मामला चंडीगढ़ के सेक्टर-13 मनीमाजरा का है। मनीमाजरा की मॉडर्न हाउसिंग कांप्लेक्स में एक बुजुर्ग महिला से उसका पर्स स्नैच कर स्कूटी सवार दो बदमाश फरार हो गए। घटना बुधवार देर शाम की है। पर्स स्नैचिंग की यह घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
मनीमाजरा की मॉडर्न कांप्लेक्स के फ्लैट नंबर 5097 के पास एक्टिवा सवार दो झपटमार 70 साल की बुजुर्ग महिला गीता चौहान के हाथ से उनका पर्स छीनकर भाग गए। महिला बुधवार शाम 8 बजे के करीब एनएसी में स्थित अपनी दुकान चौहान ज्वेलर से वापिस अपने घर लौट रही थी। जैसे ही वह मॉडर्न कांप्लेक्स में अपने घर के ब्लॉक के पास आकर कार से उतरी। तभी काले रंग की स्कूटी पर सवार दो युवक सामने से आए और महिला के हाथ से उनका पर्स छीनकर भाग गए।
विज्ञापन
बुजुर्ग महिला ने बताया कि उनके पर्स में मोबाइल फोन, घर की चाबियां, जरुरी कागजात और 5 से 7 हजार कैश भी था। महिला यहीं फ्लैट में रहती है। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर मनीमाजरा थाना प्रभारी राम दायल पुलिस टीम के साथ पहुंचे और महिला की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों का पता लगने में जुट गए हैं।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे में दोनों झपटमार कैद हुए हैं। आरोपी स्कूटी से भागते हुए भी दिखाई दे रहे हैं, जो मॉडर्न कांप्लेक्स के गेट नंबर तीन की तरफ से भागे हैं। गेट नंबर तीन के पास जाकर उन्होंने महिला का मोबाइल भी बंद कर दिया, ताकि उनकी लोकेशन का पता न चल सके।