फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjabi singer Labh Janjua's wife dies in road accident in Punjab

Punjab: 'लंदन ठुमकदा' गाने वाले लाभ जंजुआ की पत्नी का हादसे में निधन, अंतिम संस्कार में पहुंचे सिर्फ 15 लोग

Mon, 21 Aug 2023 10:11 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 21 Aug 2023 10:11 PM IST
सार

2025 में गायक और गीतकार लाभ जंजुआ का निधन हो गया था। उनका शव उनके घर में बिस्तर पर पड़ा मिला था। वे मुंबई के गोरेगांव इलाके में रहते थे। लाभ जंजुआ ने बॉलीवुड और पंजाबी में कई गाने गाए हैं।

विज्ञापन
Punjabi singer Labh Janjua's wife dies in road accident in Punjab
लाभ जंजुआ और उनकी पत्नी की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाबी गायक लाभ जंजुआ की पत्नी दलजीत कौर जंजुआ (45) की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। दलजीत कौर को पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़ में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। 

विज्ञापन


दलजीत कौर अपने रिश्तेदारों से मिलने के बाद बस से खन्ना लौट रही थीं। अंधेरा होने के कारण वह गलती से मंडी गोबिंदगढ़ उतर गईं। इसी दौरान एक तेज रफ्तार वाहन ने दलजीत कौर को टक्कर मार दी। दलजीत कौर जंजुआ का सोमवार को खन्ना के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में एक भी कलाकार नहीं पहुंचा। बेटे बलजिंदर सिंह जंजुआ ने 10 से 15 लोगों की मौजूदगी में अपनी मां की चिता को मुखाग्नि दी।  
विज्ञापन


बलजिंदर सिंह जंजुआ ने बताया कि पिता की मौत के बाद मां ही सारा काम करती थीं। वह 10वीं कक्षा में पढ़ता है। मां दलजीत कौर रिश्तेदारी में गई थीं। देर रात तक नहीं आईं तो बेटा लगातार फोन कर रहा था। रात करीब एक बजे किसी ने फोन उठाकर बताया कि उसकी मां की मंडी गोबिंदगढ़ में मौत हो गई है। इसके बाद बेटा अस्पताल पहुंचा। सोमवार को उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

2015 में घर में मृत मिले थे लाभ जंजुआ

बता दें कि 2025 में गायक और गीतकार लाभ जंजुआ का निधन हो गया था। उनका शव उनके घर में बिस्तर पर पड़ा मिला था। वे मुंबई के गोरेगांव इलाके में रहते थे। लाभ जंजुआ ने बॉलीवुड और पंजाबी में कई गाने गाए हैं। क्वीन फिल्म का 'लंदन ठुमकदा', रब्ब ने बना दी जोडी का 'डांस से चांस', पार्टनर का 'सोणी दे नखरे सोणे लगदे', सिंग इज किंग का 'जी करदा' जैसे कई हिट गाने उनके नाम हैं। लाभ जंजुआ ने शुरुआत पंजाबी गानों से की थी और उनके गाने 'मुंडेआं तो बच के रहीं' ने काफी धूम मचाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed