फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab: Youth shot dead in Kapurthala due to feud

Punjab: कपूरथला में रंजिश के चलते युवक की गोली मारकर हत्या, हमले में छोटा भाई भी घायल; गांव में दहशत का माहौल

Wed, 12 Aug 2026 12:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कपूरथला
अमर उजाला नेटवर्क, कपूरथला Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 12 Aug 2026 12:04 AM IST
सार

गोली लगने से युवक की मौत हो गई, जबकि उसका छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद गांव में दहशत का माहौल है।
 

विज्ञापन
Punjab: Youth shot dead in Kapurthala due to feud
हादसे के बाद... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के गांव बिशनपुर जट्टां में मंगलवार देर शाम पुरानी रंजिश को लेकर बाइक सवार दो युवकों ने एक युवक पर गोलियां चला दीं। गोली लगने से युवक की मौत हो गई, जबकि उसका छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन




मृतक की पहचान लवप्रीत सिंह उर्फ लब्बा (24) पुत्र सोढी, निवासी बिशनपुर जट्टां के रूप में हुई है। वहीं, उसका छोटा भाई हर्षदीप भी गोली लगने से घायल हुआ है। स्थानीय लोगों ने उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी डॉ. शीतल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी डॉ. शीतल सिंह ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के आरोपियों की पहचान हो चुकी है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है और उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed