{"_id":"5fc00e028ebc3e9b8268ce25","slug":"punjab-youth-congress-will-help-with-langar-and-medical-support-for-agitating-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंदोलनकारी किसानों के लिए लंगर और डॉक्टरी मदद देगी पंजाब यूथ कांग्रेस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंदोलनकारी किसानों के लिए लंगर और डॉक्टरी मदद देगी पंजाब यूथ कांग्रेस
Fri, 27 Nov 2020 01:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 27 Nov 2020 01:50 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली पहुंचने की जुगत में किसान...
- फोटो : amar ujala
केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ संघर्ष कर रहे किसानों की हिमायत में पंजाब यूथ कांग्रेस ने एलान किया है कि दिल्ली पहुंचने वाले सभी किसानों के लंगर और स्वास्थ्य सुविधाओं का प्रबंध यूथ कांग्रेस की ओर से किया जाएगा।
विज्ञापन
पंजाब यूथ कांग्रेस के प्रधान बरिन्दर सिंह ढिल्लों ने बुधवार शाम से ही अपनी टीम समेत दिल्ली में डेरा डाल दिया है। दिल्ली स्थित इंडियन यूथ कांग्रेस के दफ़्तर को सराय में तबदील करदिया गया है।
विज्ञापन
ढिल्लों ने कहा कि अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे किसानों के साथ पंजाब यूथ कांग्रेस चट्टान की तरह खड़ी है और संघर्ष के दौरान उनकी जरूरतों के अनुसार प्रबंध करती रहेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली जा रहे किसानों को पंजाब यूथ कांग्रेस लंगर के साथ-साथ मेडिकल सेवा भी उपलब्ध करवाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि किसानों के धरने के समय लगातार लंगर जारी रहेगा और दिल्ली जा रहे किसानों के लिए भी रास्ते में प्रबंध किए जाएंगे। इसके साथ ही दिल्ली जा रहे किसानों के रहने का भी पुख़्ता प्रबंध पंजाब यूथ कांग्रेस की तरफ से किया जाएगा। इसके साथ ही बरिन्दर ढिल्लों ने पंजाब के सभी सांसदों से अपील की कि वे किसानों के रहने का प्रबंध अपने आवास में करें।